Seema Haider: पाकिस्तान से सचिन को बेहद प्राइवेट तस्वीरें भेजती थी सीमा, पूछा था दिल्ली से कितनी दूर रहते हो
Pakistan Ki Seema Haider: इन दिनों पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (sachin meena ) की लव स्टोरी (love story) सुर्खियों में है। सीमा हैदर को पबजी खेलते हुए भारत के सचिन से प्यार हो गया और वह अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहदों को लांघते हुए अवैध तरीके से भारत आ पहुंची।
वहीं, अब चर्चा है कि सचिन और सीमा हैदर की लव स्टोरी पर जल्द ही फुल स्टॉप लग जाएगा। दरअसल, सचिन के प्यार में पागल हुई सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत आ गई थी। सीमा हैदर को अब जल्द ही पाकिस्तान वापस डिपोर्ट किया जा सकता है। इस बात के संकेत उत्तर प्रदेश के स्पेशल एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने दिए है।

वहीं, यूपी एटीएस भी सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है कि वह प्रेम दीवानी है या फिर पाकिस्तानी जासूस वहीं, अब पाकिस्तान से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई सीमा हैदर को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी एटीएस को जांच पड़ताल में यह पता चला है कि सीमा हैदर ने सेना के जवानों के अलावा दिल्ली और नोएडा के कई लोगों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।
इतना ही नहीं, पूछताछ में पता चला है कि सीमा हैदर की सचिन के अलावा कई लोगों से बातचीत हुई थी। वह दिल्ली के करीब रहने वाला दोस्त तलाश रही थी। सीमा ने स्वीकार किया कि उसने सचिन से पूछा था कि वह दिल्ली से कितनी दूर के रहने वाले हैं?
हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, सीमा हैदर ने पाकिस्तान से सचिन को अपनी प्राइवेट और बेहद निजी तस्वीरें भी भेजी थी। बता दें कि यूपी एटीएस ने नोएडा निवासी सचिन मीणा और पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में एटीएस को पता चला कि सीमा और सचिन के बीच अधिकतर बाते रात 11 बजे के आसपास इंटरनेट कॉलिंग पर होती थी। सीमा ने बातचीत के दौरान सचिन से पूछा था कि वह दिल्ली से कितनी दूरी पर रहता है।
खबर के मुताबिक, सचिन ने सीमा को बताया था कि वह दिल्ली से महज 40 से 50 किलोमीटर दूर रहता है। तो वहीं, अब सवाल यह उठता है कि आखिर उसे दिल्ली के करीब के प्रेमी की ही तलाश क्यों थी? इतना ही नहीं, सचिन ने मोहब्बत की बात अपने परिवार और दोस्तों से छिपाई थी। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने और सीमा ने एक दूसरे को बेहद निजी तस्वीरें भी भेजी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएस ने सचिन और सीमा से करीब 50 सवाल पूछे।
इन सवालों में कुछ सवालों के जवाब दोनों के अलग-अलग दिए। वहीं, सीमा की बड़ी बेटी से भी मम्मी के साथ आने और कहां-कहां रुकने जैसे सवाल पूछे गए। इतना ही नहीं, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सीमा ने अपने बच्चों से कहा था कि कोई तुम्हारे पापा के बारे में पूछे तो कुछ मत बताना। तो वहीं, अब एटीएस और आईबी तीनों के अलग-अलग बयानों को संदेह में लेते हुए आगे की जांच कर रही है।
तो वहीं, सीमा हैदर और सचिन को लेकर नेपाल से भी एक नई जानकारी सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है सचिन और सीमा नेपाल के काठमांडू में फर्जी नाम और पते के साथ ठहरे थे। होटल मालिक गणेश ने बताया कि वे मार्च में यहां आए थे कमरा नंबर 204 में 7-8 दिन तक रुके थे। इसके बाद दोनों यहां चले गए।
होटल मालिक ने बताया कि ज्यादातर समय वे अपने कमरे के अंदर रहते थे, शाम को बाहर जाते थे और जल्दी लौट आते थे। क्योंकि, हमारा होटल रात 9.30-10 बजे तक बंद हो जाता है। गणेश ने बताया कि यहां आने से पहले सचिन ने होटल बुक किया था। उन्होंने हमें बताया कि उनकी पत्नी अगले दिन उनके साथ आएंगी।
सीमा अगले दिन आईं। जाने के समय सीमा पहले चली गईं और सचिन अगले दिन चले गए। सिर्फ दोनों आए थे, उनके साथ बच्चे नहीं थे। उन्होंने अपना नाम शिवांश दर्ज कराया था। उन्होंने भारतीय मुद्रा नोटों में नकद भुगतान किया था। तो वहीं, अब एक नई जानकारी सामने आई है कि एटीएम को सीमा के जासूसी से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले है।












Click it and Unblock the Notifications