Semiconductor Plant: ग्रेटर नोएडा बनेगा भारत का 'सिलिकॉन वैली', पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात

HCL Foxconn Plant Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज भारत के तकनीकी इतिहास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड' (HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम) के सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र का शिलान्यास किया।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थापित होने वाली यह उत्तर भारत की पहली प्रमुख सेमीकंडक्टर यूनिट है। लगभग 3,706 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक मैप पर लाएगी, बल्कि भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी।

Semiconductor Plant Greater Noida

भारत के पास अब रुकने या सुस्त होने का समय नहीं- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने लाल किले की अपनी बात दोहराते हुए कहा कि भारत के पास अब रुकने या सुस्त होने का समय नहीं है। उन्होंने दिल्ली में हुए 'ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट' का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे पूरी दुनिया अब भारत की AI क्षमता और विजन की कायल हो चुकी है। पीएम के मुताबिक, भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल होने की कोशिश कर रहा है जिनके पास मॉडर्न वर्ल्ड को चलाने वाली प्रोसेसिंग पावर है।

यूपी बनेगा टेक्नोलॉजी का नया पावरहाउस

इस मौके पर पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के सांसद होने के नाते अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि HCL और फॉक्सकॉन की यह फैक्ट्री उत्तर प्रदेश की पहचान एक 'टेक्नोलॉजी पावरहाउस' के रूप में स्थापित करेगी। यह प्लांट केवल एक फैक्ट्री नहीं है, बल्कि यूपी को सेमीकंडक्टर सिस्टम का केंद्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। इससे न केवल तकनीक को बढ़ावा मिलेगा बल्कि निवेश के नए रास्ते भी खुलेंगे।

ये भी पढे़ं: CM Yogi Japan Visit: सूरज के देश में भगवा पहनकर उतेरेंगी सीएम योगी! कौन-कौन जाएगा साथ,किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अपराध के दौर से 'ज्वेल' बनने तक का सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस जेवर और ग्रेटर नोएडा के इलाके में कभी गोलियां चलती थीं और लोग सूरज डूबने के बाद घर से निकलने में डरते थे, आज वही इलाका देश का 'ज्वेल' (गहना) बन चुका है। योगी ने कहा कि जेवर अब अराजकता नहीं बल्कि विकास के लिए जाना जाता है और यहां की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण है।

ये भी पढे़ं: CM Yogi Mohan Bhagwat Meeting: लखनऊ में तय होगा मिशन 2027 का मास्टर प्लान, ये 3 बातें रहेंगी एजेंडे पर

मानवता के लिए AI और उज्ज्वल भविष्य

सीएम योगी ने दिल्ली के भारत मंडपम में हुए समिट की तारीफ करते हुए कहा कि इससे न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता का जीवन आसान और सुगम होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस विजन का आभार जताया जिसके कारण उत्तर प्रदेश को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (नई तकनीकों) का हब बनने का मौका मिला है। इस प्रोजेक्ट के साथ यूपी अब भारत की प्रगति में एक इंजन की तरह काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+