सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है? अब ISI ने दिया जवाब, जानिए क्या है सच?

ISI on Seema Haider : पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर को लेकर लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं। केवल अपने प्रेम को पाने के लिए अपने देश को छोड़कर इंडिया आना वो भी चार बच्चों के साथ, ये बात किसी को भी पच नही रही है। सचिन -सीमा की प्रेम कहानी ने केवल भारत में ही तूफान नहीं मचाया है बल्कि पाकिस्तान में भी इस लवस्टोरी को लेकर तमाम तरह के बातें हो रही हैं।

Seema Haider

इंडिया के कुछ लोगों को लगता है कि सीमा हैदर ISI की जासूस है, जो कि किसी खास मकसद से भारत आई है, वो जिस तरह से लोगों के, मीडिया के और पुलिसवालों के सवालों का जवाब दे रही है, उसे देखकर यही लग रहा है कि उसे कोई गाइड कर रहा है। फिलहाल सीमा की सच्चाई का पता ATS लगा रही है और उम्मीद की जा रही है कि सच जल्द ही सामने आएगा।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं इसी बीच पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सीमा हैदर के बारे में सामने आई है। दरअसल बीबीसी ने पाकिस्तान के अखबार 'जंग' के हवाले से खबर दी है कि 'पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने PAK सरकार को सीमा हैदर के बारे में एक रिपोर्ट भेजी है और साफ तौर पर कहा है कि वो उसकी एजेंट नहीं है और वो सच में एक प्रेम में बावली महिला है,जो कि अपने प्यार के खातिर ही भारत गई है। उसका और ISI का कोई लेना-देना नहीं है।'

एटीएस लगातार कर रही है सीमा से पूछताछ

फिलहाल सीमा हैदर, सचिन मीणा औऱ सचिन के पापा नेत्रपाल सिंह से एटीएस लगातार दो दिनों से सवाल जवाब कर रही है और अभी तक एक भी बात से ये साबित नहीं हुआ कि सीमा एक जासूस है।

सीमा का भाई और चाचा पाक सेना में कार्यरत हैं

वैसे एक बात गौर करने वाली है कि पाकिस्तान के एक गरीब परिवार से ताल्लुक होने का दावा करने वाली सीमा के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं तो वहीं उसका भाई आसिफ कराची में पाकिस्तानी सेना में है। इसके अलावा उसकी दो बहने भी हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और सीमा की छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है। सीमा की मां ने बहुत पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था तो वहीं पिछले साल उसके पिता का भी निधन हो चुका है।

17 साल की उम्र में हुई थी सीमा हैदर की शादी

सीमा के मुताबिक उसकी शादी 17 साल की उम्र में गुलाम हैदर से जबरदस्ती की गई थी। गुलाम एक ऑटो रिक्शा चालक है और उसकी पहले भी शादी हो चुकी थी, जिससे उसको दो बच्चे भी हैं, जबकि सीमा और गुलाम दोनों को शादी से चार बच्चे हैं।

'तुम वापस आ जाओ सीमा, तुम्हें मैं अपना लूंगा'

गुलाम साल 2019 से दुबई में मजदूरी कर रहा है। उसने भी सीमा से अपील की है। उसका कहना है कि 'मैं सीमा को माफ कर दूंगा, मुझे अपने बच्चों का डर सता रहा है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए, तुम वापस आ जाओ सीमा, तुम्हें मैं अपना लूंगा।'

सचिन मीणा के प्यार में पागल सीमा हैदर

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से सीमा हैदर पबजी गेम खेलते हुए 2019 में ऑनलाइन में मिली थी। इसी दौरान दोनों को प्यार हुआ और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। सीमा और सचिन ने मार्च में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी।

सीमा ने सचिन के लिए बदला धर्म

सीमा ने सचिन के लिए अपना धर्म बदल दिया है और वो हिंदू बन गई है और इसी साल के मई महीने में वो अवैध ढंग से नोएडा पहुंची थी और उसके बाद से वो दो महीने से नोएडा में अवैध रूप से रह रही थी लेकिन पुलिस की नजरों से वो बच नहीं पाई और इसके बाद उसकी कहानी दोनों देशों में सुर्खियां बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+