Seema Haider न्‍यूज एजेंसी ANI के जरिए भारत की हर खबर पर रखती थी नजर, इन फेमस बाबा को करती है फॉलो

Seema haider news: प्‍यार की खातिर भारत आई पाकिस्‍तानी सीमा हैदर (Seema Haider) पिछले तीन दिनों से यूपी एटीएस के शिंकजे में है। सीमा हैदर जिसने ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है वो अब भारत में ही अपने चार बच्‍चों और सचिन के साथ जिंदगी बिताना चाहती है।

पांचवी पास सीमा हैदर जिस शातिर तरीके से भारत अपने दम पर चार बच्‍चों के साथ आई है और जो हाव-भाव है उसको लेकर यूपी एटीएस संतर्क हो चुकी है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं सीमा हैदर पाकिस्‍तान की खूफिया एजेंसी की एजेंट तो नहीं है।

seema-haider-news

9 बार बदल चुकी है अपना नाम

सीमा हैदर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है, रिपोर्ट्स के अनुसार सीमा हैदर अपने बीते डेढ़ साल में अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपना यूजन नेम 9 बार बार चेंज कर चुकी है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के जरिए भारत की हर खबर से रहती है अपडेट

इतना ही नहीं सीमा हैदर भारत की हर खबर पर नजर रखती थी। इसके लिए सीमा भारत की प्रमुख न्‍यूज एजेंसी एनएनआई को फॉलो करती थी। जब सीमा पाकिस्‍तान में थी तभी से वो इस एजेंसी के जरिए भारत में क्‍या हो रहा है इसके बारे में एनएनआई से अपडेट होती रहती थी।

बाबा बागेश्‍वर के सुनती है भजन

सीमा हैदर अपने अकाउंट के जरिए 16 साइट को फॉलो करती है। जिसमें से एक बाबा बागेश्‍वर धाम भी शामिल है, भारत आने से पहले मुस्लिम धर्म छोड़कर नेपाल में अपने चार बच्‍चों के साथ हिंदू धर्म अपनाने वाली सीमा हैदर बागेश्‍वर धाम के भी प्रवचन सुना करती थी।बागेश्‍वर धाम के अलावा हिंदू धर्म से जुड़े महादेव नाम के अकाउंट को भी फॉलो करती है।

भारत की ब‍हू बनते ही बदला सीमा का रंग-ढंग

सीमा हैदर इसलिए भी जांच के घेरे में आई है कि महज चंद दिनों के अंदर ही स्‍वयं को ऐसे ढाल लिया है कि वो इसी धर्म में जन्‍मी हो। इंस्‍टाग्राम पर उसने भारत आने के बाद जो सचिन के साथ रील शेयर की है उसमें वो मांग में सिंदूर और साड़ी में बिलकुल भारतीय नारी के अंदाज में नजर आ रही है।

बच्‍चे भी किए गए हैं ट्रेंड?

इसके अलावा उसकी बोली में भी पाकिस्‍तानी अंदाज नजर नहीं आ रहा और तो और उसके चार बच्‍चे भी अपना हिंदू नाम ऐसे बता रहे हैं जैसे उन्‍हें उसकी ट्रेनिंग दी गई हो। वो जिस विश्‍वास के साथ अपना परिवर्तित नाम बताते है मानो उनको उसी नाम से बचपन से बुलाया गया हो।

क्‍यों सीमा हैदर ने सचिन को पाकिस्‍तान नहीं बुलाया

सीमा हैदर खुद क्‍यों अपने चार बच्‍चों के साथ भारत आई अपने प्रेमी सचिन मीणा को क्‍यों नहीं पाकिस्‍तानी बुलाया, ये सवाल पूछे जाने पर सीमा हैदर ने बताया था कि सचिन के हाथ पर ओम खुदा हुआ था और अगर ये पाकिस्‍तानी आता तो तुरंत पकड़ा जाता और मार दिया जाता। इसीलिए उसने उसे वहां आने के लिए मना कर दिया और खुद अपने बच्‍चों के संग भारत में आने का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+