Seema Haider Sacchi Ya Jhuti?: नोएडा के सचिन से ही प्यार क्यों? 10 सवाल, जिनका सीमा ने दिया गोलमोल जवाब
Seema Haider Sacchi Ya Jhuti?: पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर क्या सिर्फ सचिन मीणा के लिए अपना वतन छोड़कर आई है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? क्या वो सच में सिर्फ एक प्रेम दिवानी है या फिर वो पड़ोसी देश से भेजी गई कोई जासूस है? इसी सवाल का जवाब लोग खोजने में लगे हैं और इसी कारण सीमा हैदर और सचिन मीणा की 'पबजी वाली प्रेम कहानी' लोगों के बीच सुर्खियां बनी हुई है।

अगर दिलवालों की नजर से देखें तो इस प्रेमकहानी में सिवाय प्रेम के और कुछ नजर नहीं आता है लेकिन अगर दिमाग लगाकर इस स्टोरी के बारे में सोचे तो बहुत सारे पेंच ऐसे हैं, जिनकी वजह से सीमा हैदर शक और सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई हैं और खास बात ये है कि ये सवाल खुद सीमा हैदर के गोलमोल जवाबों ने ही पैदा किए हैं।
चलिए विस्तार से जानते हैं कि क्या हैं वो सवाल, जिनके कारण सीमा हैदर पर हो रहा है लोगों को शक?
सवाल नंबर 1: सीमा ने कहा है कि उसे इंडिया का वीजा नहीं मिला इसलिए वो नेपाल के रास्ते भारत आई लेकिन उसने ये नहीं बताया कि आखिर उसने नेपाल से इंडिया का बार्डर पार कैसे किया, उसको बच्चों समेत सीमा को पार किसने और कैसे कराया?
सवाल नंबर 2: सीमा हैदर के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट और चार मोबाइल फोन मिले हैं और उसके चारों ही फोन काम नहीं कर रहे, आखिर कोई टूटा मोबाइल अपने पास क्यों रखेगा वो भी यात्रा करते वक्त और पासपोर्ट का एक से ज्यादा होने का क्या अर्थ है?
सवाल नंबर 3: सीमा हैदर पाकिस्तान के जिस जगह से आती हैं, वहां की भाषा और सीमा की जुबान में काफी अंतर है, उसकी भाषा में उर्दू कम और हिंदी ज्यादा, कैसे?
सवाल नंबर 4: सीमा हैदर ने कहा कि वो पांचवी तक पढ़ी है लेकिन वो फर्राटेदार अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग करती है कैसे?
सवाल नंबर 5 : पूछताछ में सीमा हैदर ने कहा कि उसने भारत कैसे आना है इस बारे में यूट्यूब से सीखा था, ये बात भी जांच ऐजेसिंयों के गले नहीं उतर रही कि आखिर कोई इस तरह से पाकिस्तान से इंडिया आ सकता है? क्या कोई छोटे बच्चों के साथ इतना बड़ा रिस्क ले सकता है?
सवाल नंबर 6: पाकिस्तान से आकर नेपाल में धर्म बदलकर सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर को ये नहीं पता कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में किस पद पर काम करता है? ये बात भी हैरान करने वाली है।
सवाल नंबर 7: सीमा हैदर ने कहा है कि गुलाम हैदर का परिवार काफी गरीब है लेकिन वो कराची से 13 लाख का मकान बेचकर इंडिया आई है, अब वो मकान किसके नाम पर था, कब उसने बेचा और किसने खरीदा? इस बारे में सीमा हैदर ने कुछ साफ नहीं किया है, आखिर रातों-रात तो कोई प्रापर्टी को खरीद या बेच तो नहीं सकता है?
सवाल नंबर 8: सीमा हैदर ने सचिन मीणा को पाकिस्तान आने से रोका था, सचिन ने इस बारे में पुष्टि की है कि उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन भी कर दिया था लेकिन सीमा ने ही उसे आने से रोका क्योंकि उसका मानना था कि सचिन को जान का खतरा हो सकता है तो ये खतरा उसे भारत में महसूस क्यों नहीं हुआ?
सवाल नंबर 9: सीमा हैदर ने कहा है कि उसकी शादी गुलाम हैदर से परिवार वालों ने जबरदस्ती करवाई थी लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में कहा जा रहा है कि उसमे गुलाम हैदर से 17 साल की उम्र में प्रेम विवाह किया था, वो भी घर से भागकर? जिसके बारे में सीमा ने कुछ भी क्लीयर नहीं किया।
सवाल नंबर 10: पुलिसिया पूछताछ में सीमा हैदर ने कहा कि सचिन मीणा पहला भारतीय युवक नहीं था, जिससे वो ऑनलाइन गेम में मिली थी, वो इससे पहले भी कई भारतीय लड़कों से ऑनलाइन मिली थी लेकिन ताज्जुब ये है कि वो सभी लड़के भी दिल्ली-एनसीआर के ही थे तो क्या ये महज एक संयोग है या फिर दिल्ली-एनसीआर को टारगेट करते हुए एक बड़ी साजिश? आखिर नोएडा के सचिन से ही प्यार क्यों हुआ सीमा को?












Click it and Unblock the Notifications