'Seema Haider का कराओ फुल बॉडी स्कैन, उसे PAK बॉर्डर पर फेंक आएंगे', करणी सेना की धमकी
Karni Sena on Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर क्या सिर्फ एक प्रेम दीवनी है या फिर इस भोले चेहरे के पीछे कोई और चेहरा है, जिसे कि बहुत ही स्मार्टनेस से छिपाया गया है? क्या सीमा हैदर एक आम महिला है या फिर वो महिला के भेष में पाकिस्तानी जासूस है, जिसने किसी खास मकसद से भारत में अवैध ढंग से प्रवेश किया है?

इन्ही बिंदुओं के चारों ओर गुजर रही है पाकिस्तानी महिला की प्रेम कहानी। यूपीएटीएस उससे और उसके प्रेमी सचिन मीणा से लगातार सवाल करके सच जानने की कोशिश कर रही है, फिलहाल जांच जारी है।
'सीमा हैदर के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए'
लेकिन इसी बीच सीमा हैदर को लेकर करणी सेना ने बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह रावल ने कहा कि 'सीमा हैदर के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। वो पाकिस्तानी महिला है और निश्चचित तौर पर वो गलत इरादे से यहां पर आई है, वरना वो अवैध ढंग से इंडिया में प्रवेश क्यों करती, मुझे तो लगता है कि उसे कोई गाइड कर रहा है।'
भारत कोई अनाथ आश्रम नहीं है-करणी सेना
रावल यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि 'भारत कोई अनाथ आश्रम नहीं है, जो कि कोई भी मुंह उठाकर यहां चला आए, वो भी पाकिस्तानी, हमारे और उस देश के रिश्ते अच्छे नहीं है, ऐसे में एक पाकिस्तानी महिला अपने चार बच्चों के साथ यहां आ धमकी है। ये मामला बहुत ज्यादा गंभीर है, मुझे तो लगता है कि ये पाकिस्तान की गहरी साजिश है, 15 अगस्त पास आ रहा है, पाकिस्तान का शातिर दिमाग कुछ भी कर सकता है इसलिए मैं तो खुश हूं कि इस मामले की जांच अब एटीएस कर रही है।'
'सीमा का पूरी बॉडी का स्कैन होना चाहिए'
रावल ने आगे कहा कि 'मेरे हिसाब से तो सीमा का पूरी बॉडी का स्कैन होना चाहिए ताकि ये पता लग सके कि कहीं उसके शरीर में कोई चिप तो नहीं लगी है।'
'पाकिस्तान के बॉर्डर पर फेंक दिया जाएगा'
'उसे तो जांच के बाद तुरंत पाकिस्तान भेज देना चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे पाकिस्तान के बॉर्डर पर फेंक दिया जाएगा। पाकिस्तानी महिला पर भरोसा किया ही नहीं जा सकता है या यूं कहे कि वो भरोसे के लायक ही नहीं है।'
सीमा के चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार है
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार का दावा करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। उसके चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार है तो वहीं उसका भाई भी पाक सेना से जुड़ा हुआ है। उसकी शादी पाकिस्तानी गुलाम हैदर से हुई थी जिससे उसे चार बच्चे हैं।
पबजी गेम खेलते हुए सीमा को हुआ सचिन से प्यार
सीमा और सचिन पबजी गेम खेलते हुए 2019 में ऑनलाइन मिले थे। इसी दौरान दोनों को प्यार हुआ और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। सीमा और सचिन ने मार्च में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। सीमा ने सचिन के लिए अपना धर्म बदल दिया है और वो हिंदू बन गई है और इसी साल के मई महीने में वो अवैध ढंग से नोएडा पहुंची थी और उसके बाद से वो दो महीने से वहीं सचिन और बच्चों के साथ रह रही थी।
ये प्रेम कहानी आगे कौन सा मोड़ लेती है?
दोनों की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा और फिर दोनों की बेल हो गई, जिसके बाद इनकी प्रेम कहानी पूरी दुनिया को पता चल गई। फिलहाल सीमा-सचिन को लेकर इंडिया-पाकिस्तान दोनों जगह हड़कंप मचा है। इस मामले की जांच अब एटीएस कर रही है, देखते हैं कि ये प्रेम कहानी आगे कौन सा मोड़ लेती है औऱ सीमा और सचिन का क्या होता है? फिलहाल दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त ढंग से बयानबाजी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications