Seema Haider: 'सीमा अकेले भारत नहीं आई...' , पति गुलाम हैदर का चौंकाने वाला खुलासा
Seema Haider Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भारत में रहने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, इंडिया में अवैध ढंग से दाखिल हुईं सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं तो वहीं सीमा हैदर लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

वो जब से इंडिया आई हैं तब से उनकी पूरी कोशिश यहां के रंग में खुद को ढ़ालने की है। शिव-शंकर की पूजा से लेकर हाल ही में बीते जनमाष्टमी के त्योहार को उन्होंने बहुत जोर-शोर से मनाया है तो वहीं हाल ही में उन्होंने सनातन धर्म की दीक्षा भी ली है।
पति गुलाम हैदर ने किया सनसनीखेज खुलासा
वो लगातार यही कह रही हैं कि वो अपने चार बच्चों के साथ अकेले नेपाल के रास्ते भारत आई हैं क्योंकि उन्हें पाकिस्तान से भारत का वीजा नहीं मिल रहा था। उनकी किसी ने मदद नहीं की और ना ही उनके परिवार के लोगों में से किसी को पता था कि वो इंडिया आ रही हैं लेकिन इसी बीच उनके पहले पति गुलाम हैदर ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
'सीमा हैदर अकेले भारत नहीं आई...'
उन्होंने पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन के चैनल पर दावा किया है कि 'सीमा हैदर अकेले और यूं ही इंडिया नहीं पहुंच गई है, उसकी किसी ने मदद की है, वो जल्द ही उसकी मदद करने वाले का खुलासा करेंगे, सीमा अभी भी हमारे किसी फैमिली मेंबर के संपर्क में हैं, जो उसे पल-पल की जानकारी दे रहा है।'
'जल्द ही मददगार का नाम पूरी दुनिया को बताऊंगा'
हाल ही उसकी बहन को बेटी हुई है, जिसकी फोटो उसने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की थी, वो फोटो उसके पास कैसे आई? मैं इस बारे में पता लगा रहा हूं और जल्द ही उसके मददगार का नाम पूरी दुनिया को बताऊंगा।' गुलाम हैदर ने ये बातें दुबई से ऑनलाइन टॉक पर कही।
'बच्चों को के लिए जल्द ही भारत जाऊंगा'
उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को के लिए जल्द ही भारत आएगें। कुछ वीजा का काम फंसा हुआ है लेकिन जल्द ही वो वीजा प्राप्त कर लेंगे और भारत जाकर अपने बच्चों को ले आएंगे।'
'सीमा हैदर जैसी औरतें किसी की सगी नहीं'
गुलाम हैदर के इस बयान से एक बार फिर से वो चर्चित हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 'सीमा हैदर जैसी औरतें किसी की सगी नहीं हैं।अपनी हरकतों से वो अब ना तो जलाने लायक है और ना ही दफनाने के लायक है।'
सीमा ने सचिन से शादी करने से पहले हिंदू धर्म अपना लिया
मालूम हो कि गुलाम ने ये बात इसलिए कही क्योंकि सीमा ने सचिन से शादी करने से पहले हिंदू धर्म अपना लिया है और वो इस वक्त शुद्ध शाकाहारी बन गई हैं। उनका पहनावा और रहन-सहन सब कुछ बदल गया है और यहां तक के उसके बच्चे भी अब उसे 'अम्मी' नहीं बल्कि 'मम्मी' कहकर बुलाते हैं और वो सचिन को 'पिताजी' कहकर संबोधित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications