चल हट! क्या शादी के 1 साल बाद फीका पड़ गया सीमा-सचिन का प्यार? वायरल हो रहा दोनों का ये Video

Seema Sachin Video: सीमा हैदर और सचिन मीणा अकसर अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई बार कपल को अपने घर के व्लॉग्स बनाते देखा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अकसर वे वहां अपने क्लिप्स शेयर करते हैं। मगर हाल ही में सीमा-सचिन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कुछ बातें करते दिख रहे हैं।

इस क्लिप की शुरुआत होती है सीमा हैदर से। जिसमें वे सचिन को कहती हैं- चल हट... कैप्शन में लिखा है कि सचिन मेरे रूम में आते हैं। इसके बाद हैरानी भरा रिएक्शन और फिर लिखा है कि तुम तो हर जगह हो डार्लिंग।

Seema Haider

सोशल मीडिया पर सचिन मीणा और सीमा हैदर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस क्लिप पर रिएक्श दे रहा है। एक यूजर ने कहा कि ये दोनों तो हर वीडियो में मां-बेटे ही लगते हैं। एक और ने कहा कि सेकेंड हैंड गाड़ी ले आया है पाकिस्तान से।

क्लिप में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है वहीं सचिन ब्लू कलर की शर्ट में उनके पीछे बैठे हुए हैं। सचिन काफी शर्मा रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। कई लोगों ने सचिन मीणा को 'लप्पू' ही बता डाला।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर सचिन और सीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इंटरनेट पर दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने भारत वाले प्यार से मिलने के लिए यहां आई थीं। इसके बाद सीमा ने सचिन संग यहां आकर शादी कर ली।

सीमा हैदर और सचिन मीणा को लेकर लोगों ने खूब बातें कहीं। सीमा को पाकिस्तान की स्पाई भी बताया गया। हालांकि बाद में जांच में कुछ भी सामने नहीं आया। इसके बाद सीमा हैदर हिंदू धर्म अपनाकर यहीं पर आकर रहने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+