दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के केस बढ़ने की वजह से धारा 144 लागू, पब्लिक प्लेस पर मास्क भी अनिवार्य

गौतमबुद्ध नगर, मई 01। देश में कोरोना के नए मामलों में हर दिन इजाफा हो रहा है। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी कोरोना के केस हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में 1 मई से लेकर 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन के इस आदेश के बाद किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लोगों की भीड़ नहीं जुटेगी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले के कमिश्नर ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि सीएम योगी के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने प्रतिबंध लागू किए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus In Noida: नोएडा में तेजी से बढ़ रहे Covid-19 के केस, धारा 144 लागू | वनइंडिया हिंदी
    Section 144 imposed in Noida

    सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी नमाज

    गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जिले में आज से धारा 144 को लागू किया जा रहा है। ऐसे में उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल को करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पूजा और नमाज अदा करने की अनुमति भी नहीं होगी।

    स्कूलों में हो कोविड प्रोटोकॉल का पालन

    आदेश के अनुसार, स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के दौरान इस बात का खास ध्यान दिया जाए कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो। परीक्षा के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। यह भी कहा गया था कि परीक्षा केंद्रों के परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना दुकानदार को लाउडस्पीकर या ऐसा कोई भी उपकरण किसी को बेचने या किराए पर लेने की अनुमति नहीं होगी।

    यूपी का कोरोना ग्राफ

    बता दें कि देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19,092 है। एक्टिव मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 269 नए केस सामने आए हैं। सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर में 117 नए मामले मिले हैं। गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 1587 एक्टिव केसों हैं। 99 फीसदी लोग होम आइसोलेशन में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+