Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: उमा भारती के दौरे पर ड्यूटी देने के बाद घर पहुंचे एसडीएम ने खुद को मारी गोली, नहीं थम रहा सिलसिला

ललितपुर। यूपी में अधिकारियों के आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है और यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ललितपुर जिले के मड़ावरा इलाके में एक उप-जिलाधिकारी हेमेंद्र कुमार ने होमगार्ड की रायफल से अपने सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। एसडीएम की आत्महत्या के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

यूपी: उमा भारती के दौरे पर ड्यूटी देने के बाद घर पहुंचे एसडीएम ने खुद को मारी गोली, नहीं थम रहा सिलसिला

जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय एसडीएम हेमेंद्र निजी कारणों से मानसिक रूप से तनाव में थे। एसडीएम ने सुसाइड करने के लिए खुद की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड से उसकी राईफल मांगी। राईफल देने के बाद होमगार्ड कमरे के बाहर खड़ा हो गया। अगले ही पल आवाज सुनकर कमरे की ओर दौड़ा तो देखा, एसडीएम खून से लथपथ पड़े थे। बताया जा रहा है कि एसडीएम हेमेंद्र कुमार रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री उमा भारती के दौरे के चलते वीआईपी ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के बाद घर लौटे थे जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर लिया।

घटना से पहले एसडीएम अपने घर पे खाना खा रहे थे, इसी बीच उनकी किसी से फोन पर बात हुई। इसके ठीक बाद ही उन्होंने होमगार्ड की राईफल मांगी। वह बंदूक लेकर कमरे में गए और दो मिनट में ही गोली चलने की आवाज आई। गोली चलते ही होमगार्ड कमरे में दौड़ कर पहुंचा, जहां एसडीएम खून से लथपथ थे। गोली लगने से एसडीएम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन व आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+