Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sawan 2025: सावन का पहला सोमवार आज, चारों ओर 'हर-हर महादेव' की गूंज, महाकाल बाबा की हुई भस्म आरती

Sawan 2025 ka Pahla somwar: आज सावन माह का पहला सोमवार है, सुबह से ही शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज है, भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है। माना जाता है कि सावन के सोमवार की पूजा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, और संतोष की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि आज के खास मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।

आपको बता दें कि सावन का माह इस बार 11 जुलाई को शुरू हुआ और 9 अगस्त को समाप्त होगा। यह हिंदू चंद्र कैलेंडर का पांचवा महीना है और भगवान शिव का प्रिय मास है।

Sawan 2025

Sawan 2025 में लोग उपवास रखते हैं

सावन का हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत महत्व है। इस महीने के दौरान, भक्त उपवास करते हैं, प्रार्थना करते हैं, शिव मंत्रों का जाप करते हैं, भक्ति भजन गाते हैं, और रुद्राभिषेक करते हैं ।

इस बार Sawan 2025 में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे, जो कि निम्नलिखित हैं...

  • पहला सोमवार -14 जुलाई
  • दूसरा सोमवार-21 जुलाई
  • तीसरा सोमवार -28 जुलाई
  • चौथा सोमवार- 4 अगस्त

शिव चालीसा | Shiv Chalisa Lyrics in Hindi

दोहा ॥

  • श्री गणेश गिरिजा सुवन , मंगल मूल सुजान।
  • कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥

॥ चौपाई ॥

  • जय गिरिजा पति दीन दयाला ।
  • सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥भाल चन्द्रमा सोहत नीके ।
  • कानन कुण्डल नागफनी के ॥
  • अंग गौर शिर गंग बहाये ।
  • मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥
  • वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे ।
  • छवि को देखि नाग मन मोहे ॥
  • मैना मातु की हवे दुलारी ।
  • बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥
  • कर त्रिशूल सोहत छवि भारी ।
  • करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥
  • नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे ।
  • सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥
  • कार्तिक श्याम और गणराऊ ।
  • या छवि को कहि जात न काऊ ॥
  • देवन जबहीं जाय पुकारा ।
Sawan 2025
  • तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥
  • किया उपद्रव तारक भारी ।
  • देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥
  • तुरत षडानन आप पठायउ ।
  • लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥
  • आप जलंधर असुर संहारा ।
  • सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥
  • त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई ।
  • सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥
  • किया तपहिं भागीरथ भारी ।
  • पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥
  • दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं ।
  • सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥
  • वेद नाम महिमा तव गाई।
  • अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥
  • प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला ।
  • जरत सुरासुर भए विहाला ॥
  • कीन्ही दया तहं करी सहाई ।
  • नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥
  • पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा ।
  • जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥
  • सहस कमल में हो रहे धारी ।
  • कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥
  • एक कमल प्रभु राखेउ जोई ।
  • कमल नयन पूजन चहं सोई ॥
  • कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर ।
  • भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥
  • जय जय जय अनन्त अविनाशी ।
  • करत कृपा सब के घटवासी ॥
  • दुष्ट सकल नित मोहि सतावै ।
  • भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥
  • त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो ।
  • येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥
  • लै त्रिशूल शत्रुन को मारो ।
  • संकट से मोहि आन उबारो ॥
  • मात-पिता भ्राता सब होई ।
  • संकट में पूछत नहिं कोई ॥
  • स्वामी एक है आस तुम्हारी ।
  • आय हरहु मम संकट भारी ॥
  • धन निर्धन को देत सदा हीं ।
  • जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥
  • अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी ।
  • क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥
  • शंकर हो संकट के नाशन ।
  • मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥
  • योगी यति मुनि ध्यान लगावैं ।
  • शारद नारद शीश नवावैं ॥
  • नमो नमो जय नमः शिवाय ।
  • सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥
  • जो यह पाठ करे मन लाई ।
  • ता पर होत है शम्भु सहाई ॥
  • ॠनियां जो कोई हो अधिकारी ।
  • पाठ करे सो पावन हारी ॥
  • पुत्र हीन कर इच्छा जोई ।
  • निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥
  • पण्डित त्रयोदशी को लावे
  • ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
  • त्रयोदशी व्रत करै हमेशा ।
  • ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥
  • धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे ।
  • शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥
  • जन्म जन्म के पाप नसावे ।
  • अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥
  • कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी ।
  • जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥

॥ दोहा ॥

  • नित नेम कर प्रातः ही, पाठ करौ चालीसा।
  • तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
  • मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान ।
  • अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण ॥

यह पढ़ें: Sawan 2025 ka Pahla Somwar: सावन का पहला सोमवार कब? जानिए पूजा सामग्री और महत्व

Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+