Sawan 2025 ka Pahla somwar: सावन का पहला सोमवार आज, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Sawan 2025 ka Pahla somwar: आज सावन माह का पहला सोमवार है, सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में देखी जा रही है, लोग जल चढ़ाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं। चारों ओर बम बम भोले की गूंज है। कहा जाता है कि जो भी आज के दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करता है उसक सारे कष्टों का अंत होता है और सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
सावन माह आत्मशुद्धि, संयम, सेवा और भक्ति का भी प्रतीक है। वैसे तो भगवान शिव बिल्कुल भोलेनाथ हैं, भक्तों की जरा सी पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं।

लेकिन अक्सर भक्तगण नीलकंठ की पूजा करते वक्त अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे उन्हें पूजा का उतना फल नहीं मिल पाता है, जितना कि मिलना चाहिए इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि पूजा के दौरान क्या करें और क्या ना करें?
जानिए क्या करें (Sawan 2025)
- प्रतिदिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र और भस्म से अभिषेक करें।
- शिव मंत्र "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
- सावन के सोमवार अत्यंत फलदायी माने जाते हैं।
अच्छे वर की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याएं करती हैं व्रत (Sawan 2025)
- कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की इच्छा रखती हैं तो सावन के सोमवार का व्रत जरूर करें।
- सात्विक भोजन ग्रहण करें।
- गरीबों को दान दें।
- भगवान शिव के स्तुति, आरती, शिवमहिम्न स्तोत्र, रुद्राष्टक आदि का पाठ करें।
क्या ना करें (Sawan 2025)
- मांस-मदिरा का सेवन न करें।
- झूठ बोलने से बचें।
- तामसिक भोजन से बचें।
- बाल कटवाना या दाढ़ी ना बनवाएं।
- क्रोध, ईर्ष्या, और द्वेष से बचें।
- महिलाएं विशेष रूप से शिवलिंग को सीधे हाथ से न छुएं, केवल जल अर्पित करें।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications