SDM Jyoti Maurya: मनीष दुबे होंगे सस्पेंड? ज्योति मौर्य संग चल रहा है अफेयर? चर्चित केस पर बड़ा अपडेट
SDM Jyoti Maurya Row: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या केस के बारे में बड़ा अपडेट आया है। 'आज तक' की खबर के मुताबिक इस विवाद में फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को जल्द ही नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा।

उनके सस्पेंशन की तैयारी तेजी से चल रही है और इस बारे में जल्द ही आर्डर रिलीज होने वाला है। खबर के मुताबिक डीजी होमगार्ड बिजय कुमार की रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव होमगार्ड को इस बारे में एक्शन लेने को कहा गया है।
मनीष दुबे और ज्योति मौर्या का चल रहा है अफेयर!
आपको बता दें कि ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने मनीष दुबे पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध और उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि मनीष दुबे इस वक्त महोबा में तैनात हैं।
भ्रष्टाचार करके करोड़ों की संपत्ति बनाई
मालूम हो कि आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि पीसीएस बनने के बाद उसने मनीष दुबे के साथ भ्रष्टाचार करके करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उसका और मनीष दुबे का लंबे वक्त से अफेयर चल रहा है।
आलोक मौर्या को मिली जान से मारने की धमकी!
उसने जब इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा तो इन लोगों ने उसे मारने जी धमकी दी थी। आलोक ने ज्योति पर बेवफाई का आरोप लगाया था, उसने कहा कि उसने ही ज्योति को पढ़ा-लिखाकर पीसीएस अधिकारी बनाया लेकिन इसने अधिकारी बनते ही धोखा दे दिया और उस छोड़ने की धमकी देने लग गई।
आलोक मौर्या ने मुझसे झूठ बोलकर शादी की: ज्योति मौर्या
जिस पर ज्योति मौर्या ने कहा था कि 'उनके पति आलोक मौर्या ने उनसे झूठ बोलकर शादी की थी। उन्होंनें शादी के वक्त कहा था कि वो ग्रामपंचायत अधिकारी हैं लेकिन बाद में वो सफाईकर्मी निकले। उनका और उनका परिवार केवल उससे पैसे की डिमांड करता है।'
'अनाप-शनाप झूठ फैलाना शुरू कर दिया'
'जब वो उनकी मांग पूर करते करते थक गई तब उसने उन्हें बदनाम करने के लिए अनाप-शनाप झूठ फैलाना शुरू कर दिया। मैंने उससे तलाक लेने की भी अर्जी कोर्ट में दाखिल की है लेकिन वो अब मुझे तलाक नहीं देना चाहता क्योंकि अगर तलाक हो जाएगा तो वो फिर पैसों की डिमांड नहीं कर पाएगा ना, ज्योति ने ससुरालवालों पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।'
ज्योति और आलोक की शादी साल 2010 में हुई थी
आपको बता दें कि ज्योति और आलोक की शादी साल 2010 में हुई थी और साल 2015 में ज्योति एसडीएम पद के लिए सेलेक्ट हुईं थीं। इस शादी से ज्योति को दो जुड़वा बच्चियां हैं इस वक्त ज्योति के ही पास हैं।
मनीष दुबे ने भी किया है प्रेम-विवाह
तो वहीं दूसरी ओर मनीष दुबे भी शादीशुदा हैं, उन्होंने तनु पराशर से साल 2021 में लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।तनु पराशर और मनीष की शादी लव मैरिज थी।
मनीष दुबे के घर में भी महाभारत छिड़ी हुई है
फिलहाल ज्योति और मनीष के अफेयर की बात सामने आने के बाद मनीष दुबे के घर में भी महाभारत छिड़ी है और दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आई हुई है। तो वहीं मनीष दुबे पर एक होमगार्ड महिला जवान ने भी सेक्सुअल रिलेशन का आरोप लगाया था, जिसके बाद मनीष दुबे के करेक्टर पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।
अभी तक कोई संतोषजनक बयान नहीं दिया है
फिलहाल इस मामले पर मनीष दुबे ने अभी तक कोई संतोषजनक बयान नहीं दिया है, जबकि ज्योति मौर्या लगातार आलोक मौर्या के आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताती आ रही हैं।
-
Noida: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications