Jyoti Maurya पार्ट-2! संविदा कर्मी ने पत्नी को बनाया नर्स, नौकरी मिलते ही बदले तेवर, अब साथ रहने से इंकार
Jyoti Maurya Part-2: एसडीएम ज्योति मौर्या प्रकरण जैसा मामला अब अमेठी से सामने आय है। पति का आरोप है कि पत्नी ने नर्स की नौकरी हाथ आते ही शादी का रिश्ता उससे तोड़ दिया हैं।
Jyoti Maurya Part-2:प्रयागराज के चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्या और पति आलोक मौर्य प्रकरण के बाद अब अमेठी में भी ऐसा ही मामला उजागर हुआ है। यहां एक पीड़ित पति ने थाना दिवस पर एसपी-डीएम से मदद की गुहार लगाई है। पति ने बताया कि साथ में पढ़ाई की। फिर शादी हो गई।
संविदा में नौकरी होने के साथ-साथ पत्नी की पढ़ाई नहीं रूकनी दी। आरोप है कि तीन साल पहले पत्नी की सैनिक स्कूल में नर्स की नौकरी लग गई। जिसके बाद उसके सुर बदल गए। स्कूल के ही एक टीचर ने अपने जाल में फंसा रखा है। जिसके चलते पत्नी ने मुझे 5 साल की अपनी बेटी से मिलने से भी बंदिशें लगा दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मध्यप्रदेश के रीवा जिले स्थित रकरी गांव निवासी सुशील कुमार मिश्रा बताते हैं कि इंटर में पढ़ाई के दौरान ही प्रिया मिश्रा से मुलाकात हुई। 20 मई 2013 में दोनों की शादी हो गई। मुझे संविदा कर्मचारी की नौकरी मिली। इस बीच पत्नी प्रिया के अंदर पढ़ाई की ललक देखकर मैंने उसको आगे पढ़ाया। पत्नी रिया का नर्सिंग स्कूल में दाखिला करवाया। पढ़ाई के दौरान किचन और बाकी घर के सारे काम मैंने संभाले।
'नर्स की नौकरी मिलते ही बदले पत्नी के सुर'
सुशील बताते हैं कि 1 फरवरी 2021 में असिस्टेंट नर्सिंग के पद पर पत्नी रिया का चयन हो गया। यूपी के अमेठी जिले के रामगंज कौहार थानाक्षेत्र स्थित नर्सिंग सिस्टर सैनिक स्कूल में तैनाती मिली। पत्नी को परिसर में ही परिवार के साथ रहने के लिए कमरा मिला है। पत्नी 5 साल की बेटी के साथ रहने लगी। सब कुछ ठीक चल रहा था।
आरोप है कि सैनिक स्कूल में ही गोरखपुर निवासी शिक्षक मारकंडेय पांडेय ने पत्नी को प्रेम जाल में फांस लिया। पति सुशील को भनक लगते ही झगड़ा शुरू हो गया। बात कोर्ट तक पहुंची। लेकिन, 12 फरवरी 2022 में कुटुंब न्यायालय रीवा ने समझौता करा दिया। आदेश में कहा गया कि दोनों को अब साथ रहने की इजाजत है।
'बेटी से मिलने को तरस रहे हैं सुशील'
सुशील आगे कहते हैं कि दो जून 2022 को शिक्षक के साथ मिलकर पत्नी ने स्कूल की प्रिंसिपल को झांसे में लेकर स्कूल परिसर में मिले कॉटेज में मेरी नो एंट्री करा दी। 5 साल की बेटी से मिलने से भी रोक दिया। सुशील बताते हैं कि अपनी बेटी को देखने के लिए तरस रहे हैं। रीवा से अमेठी चक्कर काटने में संविदा कर्मी की नौकरी भी हाथ चली गई। पत्नी और उसका प्रेमी टीचर दोनों ने जिंदगी बर्बाद कर दी है।
क्या कहती है पुलिस ?
वहीं, मामले में अमेठी के एसपी इलामारन का कहना है कि 8 जुलाई को थाना दिवस पर सुशील नाम के व्यक्ति ने अपनी परेशानी व्यक्त की है। लेकिन, अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। मामले में जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications