क्यों दिया धोखा, कब से है अफेयर? SDM ज्योति मौर्य और पति आलोक से आमने-सामने होगी पूछताछ

उत्तर प्रदेश की बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पकि आलोक मौर्य की कहानी पिछले महीनों से सुर्खियों में है। पति आलोक ने एसडीएम ज्योति मौर्य के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। आलोक मौर्य की कई गई शिकायत में जांच का दायरा अब आगे बढ़ने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में जांच कमेटी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य को अब आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इस कमेटी को एक महीने में जांच रिपोर्ट सौंपनी है।

SDM jyoti maurya

ये कमेटी आलोक मौर्य द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गहनता से जांच करेगी। पैसों की लेनदेन की शिकायत, अफेयर, धोखा से जुड़े सभी सवाल आलोक और ज्योति को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

ज्योति मौर्य से ये भी पूछा जाएगा कि क्या उन्होंने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से शादी कर ली है क्या...? कब से दोनों का अफेयर चल रहा है और धोखा क्यों दिया गया, ये भी सवाल है जो पूछे जाने हैं। असल में आलोक ने शिकायत की है कि ज्योति ने चोरी-चुपके होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से शादी कर ली है।

कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्य और मनीष दुबे की एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए फोटो वायरल हुए थे। हालांकि ये फोटो फेक है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जांच कमेटी के मुताबिक बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना, कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। शिकायत में ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। आलोक मौर्य ने ज्योति के खिलाफ नौकरी के दौरान रुपयों का लेनदेन का भी आरोप लगाया है।

इस पूरे मामले में नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए स्यीय जांच कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। बता दें कि अगर ज्योति मौर्य के खिलाफ आरोप साबित होता है तो नौकरी से बर्खास्तगी और 7 साल कैद की सजा हो सकती है। दूसरी ओर ज्योति ने आलोक और उसके परिवार वालों पर दहेज के प्रताड़ित करने और तलाक की अर्जी दाखिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+