सहारनपुर: महाराणा प्रताप की शोभायात्रा को दौरान भारी बवाल, आगजनी

महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर निकल रहे शोभायात्रा के दौरान हुए इस बवाल में दोनों पक्षों के बीच पथराव, गोलीबारी और आगजनी हुई। इलाके में फोर्स तैनात है।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में थाना बडगांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में महाराणा प्रताप की जयंती की शोभायात्रा निकालने को लेकर गांव के दलितों और ठाकुरों के बीच बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से जहां पथराव किया गया, वहीं ठाकुरों ने दलितों के घरों में आग लगा दी। दोनों ओर से हुए पथराव और आगजनी में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई गावों के ठाकुर इस शोभायात्रा में शामिल

कई गावों के ठाकुर इस शोभायात्रा में शामिल

थाना बड़गांव क्षेत्र के शिमलाना गांव में शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही थी। जयंती मनाने के लिए दूसरे गांवों से भी ठाकुर समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया था जिस पर गांव शब्बीरपुर के कुछ ठाकुर युवक डीजे आदि लेकर जा रहे थे। इन युवकों का पहला दल तो गांव शब्बीरपुर से निकल गया था लेकिन जैसे ही दूसरा दल निकला तो थानाध्यक्ष बड़गांव ने इन युवकों को रोक दिया।

दलितों के घरों में की गई आगजनी

दलितों के घरों में की गई आगजनी

इस पर गांव के कुछ दलितों ने भी विरोध किया। युवकों को रोके जाने बाद किसी ने ठाकुर युवकों पर पत्थर फेंक दिया जिसके बाद ठाकुर और दलितों की ओर से जबरदस्त तरीके से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में गांव रसूलपुर निवासी 25 साल के सुनीत पुत्र ब्रह्म सिंह की गोली लगने से मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला इतना बढ़ा कि ठाकुर युवकों ने गांव के दलितों के घरों में आगजनी कर दी।

गांव में तनाव का माहौल, फोर्स तैनात

पुलिस की एक जीप पलट दी। पुलिस की एक बाइक और गांव में खड़े अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिलने पर एसएसपी सुभाष चंद दुबे डीएम एनपी सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव का माहौल बना है और पुलिस फोर्स तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+