यूपी में 15 दिन के लिए बंद हुए कक्षा 8वीं तक के स्कूल, 14 जनवरी तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां

यूपी में 15 दिन के लिए बंद हुए कक्षा 8वीं तक के स्कूल, 14 जनवरी तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां

लखनऊ, 30 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 1 से आठ तक के सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक, प्रदेश में ये छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेंगी। यानी स्कूल अब 15 जनवरी 2022 के बाद खुल सकेंगे।

Schools from class 1 to 8 closed for 15 days in Uttar Pradesh

प्राइमरी, अपर प्राइमरी और जूनियर हाई स्‍कूल में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा परिषद सचिव की ओर से जारी निर्देश में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, डीआईओएस डॉ अमरकांत सिंह ने बताया कि यह आदेश केवल बेसिक स्कूलों पर लागू होगा। माध्यमिक स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें, यूपी बोर्ड के जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, इस साल यूपी में स्‍कूल कुल 113 दिन के लिए बंद रहेंगे जबकि पढ़ाई 237 दिन होगी।

बोर्ड परीक्षाएं 15 दिनों के भीतर आयोजित कर ली जाएंगी। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों के लिए स्‍कूल 21 मई से 30 जून तक बंद किए जाएंगे। शिक्षा परिषद अब जल्‍द ही बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट भी जारी कर सकता है। राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा जानकारी दे चुके हैं कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए इस साल बोर्ड एग्‍जाम आने वाले एसेंबली चुनावों के बाद आयोजित होंगे। बोर्ड जनवरी के पहले सप्‍ताह में बोर्ड एग्‍जाम का शेड्यूल भी जारी कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+