उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी से स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन किया गया है। प्रदेश के स्कूल सोमवार से सुबह 9 बजे से खुलेंगे। मौसम में हुए बदलाव के बाद स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वजह से 23 जनवरी से परिषदीय स्कूलों को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि 12 फरवरी से प्रदेश के परिषदीय स्कूल और मान्यता प्राप्त स्कूलों के पहले से निर्धारित समय में बदलाव करते हुए इसे सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का कर दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शीतलहर की वजह से कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। लेकिन जब इन स्कूलों को फिर से खोला गया तो सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक का कर दिया गया था। लेकिन प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
मौसम बेहतर हुआ है, अच्छी धूप निकल रही है। इसे देखते हुए प्रदेश में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने 12 फरवरी से बारिश की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications