छोटी ड्रेस होने पर छात्रा से स्कूल हेडमास्टर ने की गंदी हरकत, गांव में तनाव
मैनपुरी। स्कूल, शिक्षा का वो मंदिर है जहां बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की तकदीर लिखी जाती है। लेकिन कुछ गलत मानसिकता वाले शिक्षकों की वजह से स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्कूल छात्रा के साथ छेड़छाड़ का और एक अपराध सामने आया है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के नपुरी जिले के भोगांव का है। जहां पूर्व प्राथमिक विद्यालय माधौ नगर के हेडमास्टर नशुरूद्दीन ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 6 की छात्रा के साथ छेड़झाड़ व अश्लील हरकत करी।

परिजनों ने बताया कि बच्ची जब स्कूल से घर लौटी तो काफी परेशान थी। परिवार के पूछने पर उसने बताया कि कल स्कूल में मुझे सलवार मिली थी जो नाप में थोड़ी छोटी थी। जब ये बात बताने टीचर के पास गई तो उन्होंने मेरे साथ छेड़झाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। जिससे मेरे सीने में दर्द भी हो रहा है।

परिवार ने बच्चे की बात पर गौर करते हुए स्कूल टीचर की शिकायत थाना भोगांव में की तो पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की तो सही मामला पाया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी टीचर को जेल भेज दिया है। मैनपुरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रा के साथ हैडमास्टर की गलत हरकत के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। ईद के चलते अफसरों का पसीना भी नहीं सूख रहा। पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वहीं मामले में आरोपित को बीएसए ने निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications