VIDEO: तीन महीने की फीस के लिए स्कूल वालों ने छात्र को बुरी तरह पीटा

जब स्कूल पहुंचा तो स्कूल के मैनेजर राम दयाल बिन्द उसकी क्लास में आए और उसे टेबल पर खड़ा कराकर ये पूछा की क्या तुम्हारी फीस बाकि है। छात्र ने बताया की हां, तीन महीने की फीस बाकी है तो उसकी डंडों से बाकि छात्रों के सामने ही पिटाई शुरू कर दी।

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में क्लास-7 के नाबालिक छात्र से अमानवीय व्यवहार किया गया है। दरअसल अलीनगर के गोधना गांव के एक स्कुल में पढ़ाई के लिए तीन महीने से फीस बाकि होने पर स्कूल के मैनेजर ने पहले ही बाकि छात्रों के सामने छात्र को बेइज्जत किया और फिर फीस ना जमा होने पर उसी क्लासरूम में ही बाकि स्टुडेंटों के सामने पिटाई कर डाली। स्टुडेंट जितना चिल्लाता रहा मैनेजर उतने ही तेज डंडे से उसको पीटते रहे। इस घटना के बाद पीड़ित स्टुडेंट ने घर जाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने अलीनगर थाने में स्कूल और वहां के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं पुलिस की माने तो जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कर्रवाई की जाएगी।

School Management broke student hand for fees in Chandauli

स्टुडेंट का आरोप है कि छात्रों के सामने ही उसे बेइज्जत किया गया। दरसअल ये मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव के रहने वाले एक छात्र का है जो मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल के क्लास-7 का स्टुडेंट है। पीड़ित स्टुडेंट ने OneIndia को बताया की वो सोमवर को जब स्कूल पहुंचा तो स्कूल के मैनेजर राम दयाल बिन्द उसकी क्लास में आए और उसे टेबल पर खड़ा कराकर ये पूछा की क्या तुम्हारी फीस बाकि है। छात्र ने बताया की हां, तीन महीने की फीस बाकी है तो उसकी डंडों से बाकि छात्रों के सामने ही पिटाई शुरू कर दी।

इसके बाद उसे इतनी बेदर्दी से मारा की उसका हाथ टूट गया। वहीं स्कूल मैनेजर ने अपनी सफाई देते हुए कहा की स्टुडेंट कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था, यही पूछने मैं क्लास में गया था। वहीं इस पूरे मामले पर चंदौली के सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया की अलीनगर थाने में मोती मेमोरियल कॉन्वेंट के मैनेजर राम दयाल बिंद पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई के मामले में तहरीर दी गई है। जिसमे हमने FIR दर्ज करने का आदेश देने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+