Saurabh Murder Case: 15 साल के प्यार के लिए कर दिए पति के 15 टुकड़े? मुस्कान के कमरे ने खोले खौफनाक राज!

Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस एक के बाद एक नए खुलासे कर रही है, जिससे मामला और चौंकाने वाला बनता जा रहा है। इसी बीच पुलिस ने उस कमरे की तस्वीरें जारी की हैं, जहां सौरभ की नृशंस हत्या हुई थी। तस्वीरों में बिस्तर पर बिखरा हुआ सामान और एक मिक्सर जार नजर आ रहा है, जिसने इस केस को और भी रहस्यमय बना दिया है।

पुलिस को शक है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कोई खतरनाक योजना बनाई गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की मुख्य आरोपी खुद सौरभ की पत्नी मुस्कान है। पुलिस का मानना है कि उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Saurabh Rajput Murder Case

मुस्कान-सौरभ का कमरा दे रहा खौफनाक हत्या की गवाही!

जिस कमरे में सौरभ की हत्या हुई, वहां पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था, जिससे साफ है कि वारदात से पहले वहां काफी संघर्ष हुआ होगा। सामने आईं तस्वीरों में बिस्तर पर एक मिक्सर जार पड़ा हुआ दिख रहा है, जिससे पुलिस को शक हो रहा है कि क्या लाश के टुकड़े करने के बाद उसे और भी क्रूर तरीके से खत्म करने की योजना थी? इसके अलावा, कमरे में कपड़े, कागजात और प्लास्टिक बैग भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Saurabh Murder Case: जेल में मुस्कान-साहिल के 6 दिन! नशे की तलब, अकेलापन और पछतावे के साए में बीत रहा एक-एक पल

हत्या से नहीं भरा मन, कर दिए शव के टुकड़े!

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए गए। बताया जा रहा है कि मुस्कान और साहिल ने पहले सौरभ की गर्दन को धड़ से अलग किया, फिर उसके हाथ-पैर काटे। इस बात को लेकर भी जांच हो रही है कि क्या वे शव को और छोटे टुकड़ों में बांटने की साजिश कर रहे थे? पुलिस को कमरे से जुड़े बाथरूम में भी कुछ अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्या के बाद यहीं पर शव के टुकड़े किए गए और फिर उन्हें ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।

मुस्कान ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

गिरफ्तारी के बाद भी मुस्कान पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। उसने पहले अपने परिवार को गलत जानकारी दी और फिर जांच में कई झूठी कहानियां गढ़ीं। मुस्कान के माता-पिता ने बेटी के अपराध पर गहरा दुख जताया है और उसके लिए फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि वे इस मामले में कोई मदद नहीं करेंगे।

ग्लैमर की दुनिया में जाना चाहती थी मुस्कान

जांच में सामने आया है कि मुस्कान का सपना बॉलीवुड में करियर बनाने का था। इसके लिए वह एक बार घर से भाग भी चुकी थी, लेकिन सौरभ इसका विरोध करता था। इसी वजह से दोनों के बीच अकसर झगड़े होते रहते थे। सौरभ के परिवार का दावा है कि वह लंदन से लौटकर काफी पैसे लेकर आया था और मुस्कान की नजर उन्हीं पैसों पर थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पैसे के लालच में इस हत्या की साजिश रची गई?

15 साल पुराने प्यार के लिए पति के किए 15 टुकड़े!

साहिल और मुस्कान पहले स्कूल के दोस्त थे। 2019 में फिर से दोनों का संपर्क हुआ और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा हो गया। सौरभ की गैरमौजूदगी में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और फिर इसी रिश्ते ने एक हत्या की खौफनाक साजिश को जन्म दिया। मेरठ पुलिस इस हत्याकांड की हर परत को खोलने में लगी है। मुस्कान और साहिल की गिरफ्तारी के बाद अब धीरे-धीरे उनकी साजिश का सच सामने आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Saurabh Murder Case: कत्ल से पहले मुस्कान ने मंगाया खाना! CCTV में बाइक पर किसके साथ दिखा सौरभ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+