Saurabh Murder Case: कत्ल से पहले मुस्कान ने मंगाया खाना! CCTV में बाइक पर किसके साथ दिखा सौरभ?
Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला और भी सनसनीखेज बनता जा रहा है। अब एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें सौरभ अपनी मौत से कुछ घंटे पहले आखिरी बार जिंदा दिखाई दे रहा है।
फुटेज में वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर अपने घर की ओर लौट रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के लिए खाना लेने गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी खाना होगा। इस हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है, और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं।

पुलिस ने पहले ही इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब खबर आ रही है कि दोनों जेल में भी परेशान हैं, नशे की लत से जूझ रहे हैं और जेल प्रशासन से बार-बार अलग-अलग मांगें कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Saurabh Murder Case: जेल में मुस्कान-साहिल के 6 दिन! नशे की तलब, अकेलापन और पछतावे के साए में बीत रहा एक-एक पल
आखिरी बार CCTV में दिखे सौरभ
यह CCTV फुटेज 3 मार्च की रात 11:49 बजे का बताया जा रहा है। इसमें सौरभ अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर घर लौटते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने परिवार के लिए खाना लेने गया था। इसी खाने के बाद उसे बेहोशी छा गई, जिसके बाद उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि बाइक पर सौरभ के साथ बैठा शख्स उसका दोस्त है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही, इलाके के अन्य CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान हो सके।
जेल में मुस्कान और साहिल की हालत खराब
इस समय मुस्कान और साहिल मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों की हालत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि साहिल नशे का आदी है और जेल प्रशासन से मारिजुआना और मॉर्फिन जैसी नशीली चीजों की मांग कर रहा है। नशा न मिलने के कारण वह बेचैन है और खाना खाने से इनकार कर रहा है।
मुस्कान भी मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही है। उसने जेल प्रशासन से सरकारी वकील की मांग की है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, मुस्कान को पता है कि उसके परिवार के लोग उसकी मदद नहीं करेंगे, इसलिए उसने सरकार से कानूनी सहायता मांगी है।
जेल प्रशासन रख रहा है नजर
मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, "साहिल और मुस्कान लंबे समय से नशे के आदी हैं, इसलिए अब उन्हें बेचैनी महसूस हो रही है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दवाइयां दी हैं।" जेल प्रशासन का कहना है कि दोनों को एक ही बैरक में रखने की मांग की गई थी, लेकिन नियमों के अनुसार यह संभव नहीं है।
हिमाचल में मनाया गया था बर्थडे
हत्या के बाद मुस्कान और साहिल 10 मार्च को हिमाचल प्रदेश के कसोल चले गए थे। वहां दोनों छह दिन तक रुके और 16 मार्च को वापस लौट आए। 11 मार्च को मुस्कान ने साहिल का जन्मदिन भी मनाया था। पुलिस की एक टीम अब इस मामले की जांच के लिए मनाली और कसोल भी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए सनसनीखेज खुलासे
सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद उसकी हत्या की भयावह सच्चाई उजागर हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सौरभ के शरीर को बेरहमी से काटा गया था। उसका सिर धड़ से अलग था, दोनों हाथ कलाई से कटे हुए थे और पैर पीछे मुड़ गए थे। पुलिस का कहना है कि शव को पहले बिना टुकड़े किए ड्रम में डालने की कोशिश की गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ के दिल पर तीन बार चाकू से वार किया गया था, जिससे उसका दिल फट गया। पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "मुस्कान ने बेहद निर्ममता से सौरभ पर हमला किया था। उसकी गर्दन और हथेलियां काट दी गईं। शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया गया, जिससे वह सड़ने से बच गया।"
पुलिस की जांच जारी
इस हत्याकांड की जांच अभी भी जारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस अपराध में और लोग शामिल थे। इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि इस जघन्य अपराध से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठा की जा सके।
ये भी पढ़ें: Saurabh मर्डर केस में नया अपडेट, मां ने खोले नए राज! उसकी कौन सी गलती बन गई मौत का कारण?












Click it and Unblock the Notifications