Satish Mahana Caste: 8 बार के BJP MLA ने किया राष्ट्रगान का अपमान? किस जाति से महाना? कितनी संपत्ति?

Satish Mahana Caste: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश महाना एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्नाव में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 46वें प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रगान के दौरान उनके कार्यक्रम स्थल से चले जाने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और इसे राष्ट्रगान के अपमान से जोड़कर निशाना साधा है। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजक ने सफाई देते हुए कहा है कि जिस जगह महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था, वहां राष्ट्रगान नहीं बज रहा था। राष्ट्रगान अंदर सभागार में हो रहा था और उसकी आवाज बाहर तक आ रही थी। इसलिए इस मामले में यह कहना जल्दबाजी होगी कि सतीश महाना ने जानबूझकर राष्ट्रगान का अपमान किया। विवाद के बीच सतीश महाना के सियासी सफर, जाति और उनकी शिक्षा-संपत्ति पर लोगों की निगाहें ठहर गई हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं...

satish-mahana-caste-

Satish Mahana National Anthem Controversy:राष्ट्रगान को लेकर क्या है पूरा विवाद?

22 अगस्त 2026 को उन्नाव के पूरन नगर स्थित एक स्कूल में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का 46वां प्रांतीय अधिवेशन और संगोष्ठी आयोजित हुई। सतीश महाना इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसी दौरान सामने आए वीडियो में वह राष्ट्रगान की आवाज के बीच वहां से आगे बढ़ते और फिर अपनी गाड़ी की तरफ जाते नजर आते हैं। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विपक्षी नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को राष्ट्रगान समाप्त होने तक वहां रुकना चाहिए था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस घटना को लेकर बीजेपी और सतीश महाना पर निशाना साधा।

आयोजकों ने क्या सफाई दी?

विवाद बढ़ने के बाद कार्यक्रम के आयोजक वेणु रंजन भदौरिया ने सतीश महाना के पक्ष में सफाई दी। उनका कहना है कि गार्ड ऑफ ऑनर जिस स्थान पर दिया जा रहा था, वहां राष्ट्रगान नहीं बज रहा था। राष्ट्रगान मुख्य कार्यक्रम स्थल के अंदर सभागार में चल रहा था और उसकी आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। आयोजक ने इसे गलतफहमी बताया।

Who Is Satish Mahana: कौन हैं सतीश महाना?

सतीश महाना का जन्म 14 अक्टूबर 1960 को कानपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय राम अवतार महाना है। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में कानपुर नगर की महाराजपुर विधानसभा सीट से विधायक होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं। यूपी विधानसभा के रिकॉर्ड में उनके 8 बार विधायक चुने जाने का जिक्र है।

1991 में पहली बार विधायक बनने के बाद से उन्होंने लगातार विधानसभा चुनावों में अपनी पकड़ बनाए रखी। 2022 में महाराजपुर से जीत दर्ज कर वह आठवीं बार विधायक बने और 29 मार्च 2022 को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।

Satish Mahana Education: सतीश महाना कितने पढ़े-लिखे हैं?

सतीश महाना ग्रेजुएट हैं। उनके 2022 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, महाना ने कानपुर यूनिवर्सिटी से 1980 में BSc की डिग्री हासिल की थी। उनकी शुरुआती पढ़ाई कानपुर के सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई बताई जाती है।

Satish Mahana Caste: सतीश महाना किस जाति से हैं?

उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक सदस्य प्रोफाइल के मुताबिक, सतीश महाना धर्म हिंदू से हैं और उनकी जाति खत्री (पंजाबी)है। आपको बता दें कि एक बार मीडिया से बातचीत में महाना ने कहा था कि मेरी विधानसभा में एक ही जाति और बिरादरी है, वो है विकास और विश्वास।

Satish Mahana Political Career: सतीश महाना का सियासी सफर

सतीश महाना का राजनीतिक करियर तीन दशक से ज्यादा लंबा है। उनका चुनावी सफर इस तरह रहा है:

satish-mahana-caste-
  • 1991:पहली बार विधायक निर्वाचित।
  • 1993:दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।
  • 1996:तीसरी बार विधायक बने।
  • 1997-2002:कल्याण सिंह सरकार में आवास एवं नगर विकास राज्य मंत्री रहे।
  • 2002:चौथी बार विधायक बने और मायावती सरकार में भी मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।
  • 2007:पांचवीं बार विधायक बने।
  • 2012:छठी बार विधायक चुने गए।
  • 2017:सातवीं बार विधायक बनने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
  • 2022:महाराजपुर से आठवीं बार विधायक बने और विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

सतीश महाना की पत्नी का नाम अनीता महाना है। दोनों की शादी 7 दिसंबर 1981 को हुई थी। 2022 के चुनावी हलफनामे में, अनीता महाना का पेशा बिजनेस फर्म में पार्टनरशिप बताया गया है। इनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम करण महाना और बेटी नेहा महाना बताए जाते हैं।

Satish Mahana Net Worth: सतीश महाना की संपत्ति कितनी है?

2022 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कुल ₹24,10,90,087 की संपत्ति घोषित की थी, यानी करीब ₹24.11 करोड़ है। इसमें...

  • संपत्ति : घोषित राशि
  • चल संपत्ति : ₹8.24 करोड़
  • अचल संपत्ति : ₹15.87 करोड़
  • कुल संपत्ति : ₹24.11 करोड़
  • देनदारियां : ₹51.24 लाख

पांच साल में संपत्ति कितनी बढ़ी?

MyNeta के चुनावी रिकॉर्ड के मुताबिक, 2017 में सतीश महाना ने करीब ₹20.08 करोड़की कुल संपत्ति घोषित की थी, जबकि 2022 में यह बढ़कर करीब ₹24.11 करोड़ हो गई। यानी घोषित संपत्ति में लगभग ₹4.02 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+