UP Election Result: लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर भाजपा के राजेश्वर सिंह जीते
UP Election Result: जिस सीट पर भाजपा ने काटा था मंत्री स्वाति सिंह का टिकट, उसका क्या है हाल?
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया गया है। राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर लोगों की खासतौर पर निगाहें थीं। ये वही सीट है, जिस पर भाजपा ने मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है। राजेश्वर सिंह ने सपा के अभिषेक मिश्रा को 54 हजार वोटों से हराया है।

सरोजनीगर सीट पर तीन लाख, 30 हजार मत पड़े। भाजपा के राजेश्वर सिंह को एक लाख, 50 हजार वोट मिले हैं। वहीं सपा के अभिषेक मिश्रा 96,500 वोट पाए हैं। बसपा से लड़ रहे जलीस खान को 30,241 और कांग्रेस के रुद्र दमन सिंह को 17,233 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 2229 और सीपीआई के सत्य नारायण को 1549 वोट मिले।
लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर 2017 में भाजपा की स्वाति सिंह ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उनको भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार में महिला कल्याण राज्यमंत्री भी बनाया गया। इस चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और स्वाति की जगह ईडी में जॉइंट डायरेक्टर रहे राजेश्वर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया।












Click it and Unblock the Notifications