सपना चौधरी को ट्विटर पर दिया अश्लील रिप्लाई, पुलिस केस के बाद गिड़गिड़ाने लगा

संभल। हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी के ट्विटर अकाउंट पर संभल के युवक ने रिप्लाई देते हुए अश्लील कमेंट किया। कमेंट में सपना चौधरी के लिए अश्लील और भद्दी-भद्दी गलियों का प्रयोग किया गया है जिसके विरोध में सपना ने खुद अपने अकाउंट से सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस, एडीजी बरेली और संभल पुलिस को रीट्वीट करते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है।

संभल के युवक ने किया साइबर क्राइम

संभल के युवक ने किया साइबर क्राइम

बता दें की यूपी के संभल थाना बहजोई में आरोपी युवक के खिलाफ हरयाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी के ट्विटर अकाउंट पर अश्लील ट्वीट करने के आरोप में मामला दर्ज़ हुआ है। आरोपी युवक का Ak Khan kobra के नाम से ट्विटर अकाउंट है।

सपना ने लिया एक्शन

सपना ने लिया एक्शन

आरोपी ने सपना चौधरी के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया जिसमें आरोपी द्वारा भद्दी-भद्दी गलियां और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है जिसके विरोध ने सपना चौधरी ने खुद अपने अकाउंट से सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस, एडीजी बरेली जोन और संभल पुलिस को रीट्वीट करते हुए आरोपी युवक की गिरफ़्तारी की मांग की।

पुलिस एक्शन के बाद मांगने लगा माफी

पुलिस एक्शन के बाद मांगने लगा माफी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज़ कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गयी। वहीं सीओ ने इस मामले में बताया कि सपना चौधरी के अकाउंट पर अश्लीलता श्रेणी का ट्वीट संभल युवक द्वारा किया गया है। हम इसकी जांच करा रहे हैं कि आखिर ये अकाउंट किसका है। फिलहाल इस मामले में एसपी संभल के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी। पुलिस एक्शन के बाद आरोपी ट्विटर पर सपना चौधरी से माफी मांगने लगा और बोला कि पैरों पर गिरने के लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+