संभल में पथराव की घटना पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं- 'शरिया कानून लागू करने की हो रही कोशिश'
Sambhal Shahi Jama Masjid: संभल जिले की शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण टीम के ऊपर हुए पथराव की घटना पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत भड़क गई। इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'ऐसे इलाकों में लोग शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और शरणार्थियों को फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं।'
कंगना रनौत ने रविवार 24 नवंबर को संभल घटना पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान कंगना रनौत ने कहा, 'यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सिर्फ संभल ही नहीं बल्कि हमारे देश में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते। ऐसे इलाकों में लोग शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और शरणार्थियों को फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं।'
Recommended Video

इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने कहा कि हमारा जो 'एक हैं तो सेफ हैं' और 'बटेंगे तो कटेंगे' का मंत्र हैं उसका महत्व हमें साफ-साफ दिखता है। हमें अपने देश में एकजुट रहना होगा।' बता दें, संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल हो गया। इस बवाल में तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
वहीं, इस हिंसक झड़प में एसपी के पीआरओ के पैर में गोली भी लग गई। दरअसल, सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीम को देखकर मुस्लिम समाज के लोग भड़क गए। उग्र भीड़ ने शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम के ऊपर पथराव कर दिया और गाड़ियां में आग लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उग्र हुई भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहार लिया।
संभल में हुई पत्थरबाजी की घटना पर मंडल आयुक्त अनंजय कुमार सिंह ने बताया कि आज कोर्ट के आदेश से 7 बजे से 11 बजे तक सर्वे किया जाना था। शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे चल रहा था इसी दौरान कुछ लोग एकत्रित होकर जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी करने लगे। वहां पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा मौजूद थी।
हालांकि कुछ समय बाद वे पथराव करने लगे...पहचान की जा रही है कि इसमें कौन लोग शामिल थे। घटना में हमारे जवान भी घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया। सर्वे की टीम अपना काम करके रवाना हो चुकी है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और सब कुछ ठीक चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications