VIDEO: ऑटो वालों से अवैध वसूली करती योगी की पुलिस, वीडियो वायरल

संभल। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन सरकार के नुमाइंदे ही सीएम योगी के इन वादों को पलीता लगाने में जुटे हैं। योगी सरकार की पुलिस को ना प्रदेश सरकार का खौफ है ना ही वर्दी की छवि धूमिल होने का। यहीं कारण है कि आए दिन पुलिस वालों द्वारा अवैध वसूली के मामले सामने आते हैं।

हालिया मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है जहां रिश्वत लेते दो सिपाहियों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। ये सिपाही ऑटो वालों से अवैध वसूली कर रहे थे। हालांकि मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सिपाही प्रमोद और जितेंद्र को निलंबित कर दिया है। बता दें कि वसूली के दौरान किसी ने छुपकर इनका वीडियो बना लिया था। जिसके वायरल होने के बाद दोनों कांस्टेबलों को हटा दिया गया है। यह मामला संभल के चंदौसी कोतवाली के बहजोई रोड का है।

VIDEO: ऑटो वालों से अवैध वसूली करती योगी की पुलिस, वायरल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+