VIDEO: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की गुंडई का मामला सामने आया है जहां वर्कशॉप के मालिक द्वारा पैसों का तगादा करने पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई की। ईंटों और डंडों से पिटाई का वीडियो सीसीटीवी का जद में आ गया है जिसके आधार पर पुलिस पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पीड़ित वर्कशॉप मालिक ने सभी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी की बात कह रही है।

sambhal bajrang dal members beaten a man as he asked money

मामला संभल के सदर कोतवाली इलाके का है जहां के रहने वाले एक युवक की लोकल में ही मोटर व्हीकल का वर्कशॉप है। आरोप है कि रविवार को बजरंगदल के कुछ कार्यकर्त्ता वर्कशॉप पर पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल सही कराकर कुछ पैसे दे गए और कुछ पैसे शेष रह गए। जब वर्कशॉप मालिक ने अपने बकाये पैसे मांगने चाहे तो सभी बजरंगदल कार्यकर्त्ता आग बबूला हो गए और रात करीब 12 बजे फोन करके आधा दर्ज़न की संख्या में जुट कर वर्कशॉप पहुंचे और गाली गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर वर्कशॉप मालिक को सभी बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने जमकर ईंटों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी के कैद हो गई। पीड़ित वर्कशॉप मालिक ने सभी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जल्द सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+