काशी के मेयर को पैदल करना सपाइयों को पड़ा भारी, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम के मिनी सदन में शनिवार को हंगामा हो गया। कार्यकारिणी समिति का चुनाव न होने पर आक्रोशित विपक्ष ने मेयर मृदुला जायसवाल के समक्ष जमकर बवाल काटा। सड़क पर मेयर मृदुला जायसवाल को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने पर भी मजबूर होना पड़ा।

Samajwadi Praty workers beaten by police in Varanasi

आक्रोशित सपाइयों पर पुलिस ने चौकघाट चौराहे के पास जमकर लाठियां बरसाई। दरसअल भाजपा पार्षद की पत्नी के निधन की सूचना पर सदन में शोक सभा के बाद सदन को स्थगित करना सपा और कांग्रेस के पार्षदों को नागवार गुजरा। उन्होंने मेयर के सामने जमकर हंगामा किया।

Samajwadi Praty workers beaten by police in Varanasi

जब मेयर गिरजा देवी संस्कृति संकुल के अस्थाई मिनी सदन से उठकर जाने लगी तो सपा के कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने लेट गये। इस पर मेयर मृदुला जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ पैदल ही नगर निगम के लिय चल दी।

Samajwadi Praty workers beaten by police in Varanasi

मेयर के पैदल चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बवाल और मेयर के पैदल चलने की सूचना पर पहुंचे सीओ चेतगंज सतेन्द्र कुमार ने मेयर से अपनी गाडी से चलने को कहा पर वो पैदल चलने की बात कहकर आगे बढ़ गयी।

Samajwadi Praty workers beaten by police in Varanasi

इधर पीछे चल रहे पुलिस के जवानों से कुछ सपा कार्यकर्ता उलझ गये। इस बात पर नाराज़ पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कैंट थाने भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+