UP Election: यावर रोशन को समाजवादी पार्टी देगी बड़ी ज़िम्मेदारी, आलाकमान से मिला ये आश्वासन
उत्तर प्रदेश में मतदान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी ने जोरदार झटका दिया है।
मुज़फ्फरनगर, 9 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में मतदान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी ने जोरदार झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार यावर रोशन मतदान के एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के खेमे चले गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पंकज मलिक को समर्थन दे दिया है। समाजवादी पार्टी में शामिल होते ही यावर रोशन को पार्टी तोहफ़ा देते हुए बड़ी ज़िम्मेदारी दे सकती है। इस बाबत वन इंडिया हिंदी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व विधायक पंकज मलिक से बात की। उन्होंने बताया कि यावर रोशन आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी उनका सम्मान करेगी प्रदेश सचिव या उससे भी बड़े ओहदे से उन्हें नवाज़ा जाएगा।

SP में शामिल होने की बताई वजह
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने के बाद यावर रोशन से वन इंडिया हिंदी को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने बिना किसी दवाब में आकर समर्थन दिया है। जब उनसे कहा गया कि यह चर्चा तेज़ है कि आम आदमी पार्टी से पैसे लेने के बाद आप ने सपा उम्मीदवार को समर्थन दिया है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप बिलकुल निराधार है। मैंने एक रुपये भी समाजवादी पार्टी या उनके उम्मीदवार से नहीं लिया है। मैं अपने तन मन धन से समाजवादी पार्टी से जुड़ा हूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वजह थी की पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी से दूरी बना ली। इस पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुझे संगठनात्मक तरीक़े से सहयोग नहीं कर रही थी। प्रत्याशी के तौर पर प्रचार प्रसार करने में संगठन के लोग साथ नहीं दे रहे थे। मैंने जब जन संपर्क किया तो समाजवादी पार्टी को लोग पसंद कर रहे थेष इसलिए मैंने लोगों की पसंद को देखते हुए सपा का दामन थामा।

जनता के मुद्दे प्राथमिकता से हल करेंगे- यावर
यावर रोशन से जब यह सवाल किया गया कि आपने समर्थन दे दिया तो यह ज़रूरी नहीं की आप के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दें। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के तौर चुनावी मैदान में था और मैंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जो भी वोट बैंक बनाए हैं वो मेरे कहने पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को वोट करेंगे। रही बात मुझे जो अऱविंद केजरीवाल के चेहरे पर वोट मिलता वो नहीं मिल सकता है लेकिन मैं उन वोटरों से भी अपील करूंगा कि वह हमारे साथ आएं और समाजवादी पार्टी को मज़बूत करें। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर जनता की हर मुश्किलों को प्राथमिकता के साथ हल करवाएंगे।

यावर रोशन ने किया AAP से किनारा
यूपी के सियासी जानकारों की मानें तो मतदान के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने से यूपी में आम आदमी पार्टी के सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं। क्योंकि चरथावल विधानसभा सीट से यावर रोशन की जीत तय मानी जा रही थी। ऐसे में अचानक उन्होंने आम आदमी पार्टी से दूरी बना ली। इससे आप के शीर्ष नेतृत्व पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर क्या वजह रही कि एक कद्दावर उम्मीदवार ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी को अलविदा कह दिया। चुनाव के मद्देनज़र यावर के इस क़दम से यूपी के अन्य विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को सियासी नुकसान हो सकता है। बहरहाल यावर रोशन के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की वजह से आम आदमी पार्टी को काफ़ी तगड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें: UP : कर्ज में डूबे व्यापारी ने FB LIVE करके जहर खाया, पत्नी की मौत, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट











Click it and Unblock the Notifications