UP : कर्ज में डूबे व्यापारी ने FB LIVE करके जहर खाया, पत्नी की मौत, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
बागपत, 9 फरवरी: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आर्थिक तंगी से जूझ रहे जूता व्यापारी ने मंगलवार को पत्नी के साथ फेसबुक पेज पर लाइव आकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को एक प्राइवेट अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए महिला की मौत पर दुख जताया है। साथ ही परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए व्यापारी की सलामती के लिए प्रार्थना की है।

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, बड़ौत नगर में सुभाष नगर की गली नंबर एक में राजीव तोमर (40) परिवार के साथ रहते हैं। बावली रोड पर उनकी जूते की दुकान है। वे होलसेल का भी काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर फेसबुक पेज पर अपनी पत्नी पूनम के साथ लाइव आए और व्यापार में घाटे का जिक्र करते हुए जहर का पैकेट खोला और खा लिया। पत्नी पूनम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन रोक नहीं पाई। इसके बाद पूनम ने भी जहर खा लिया।
पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
मामले की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को कोताना रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां के उपचार के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और उनके परिजन अस्पताल में पहुंच गए। पूनम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्रियंका गांधी ने जताया दुख, व्यापारी के जल्द स्वास्थ्य लाभी की प्रार्थना
देर रात विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बुधवार की सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''बागपत में एक व्यापारी एवं उनकी पत्नी की आत्महत्या के प्रयास और उनकी पत्नी की मृत्यु के बारे में जान कर बेहद दुःख हुआ। परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि श्री राजीव जी को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।''












Click it and Unblock the Notifications