यूपी विधानसभा चुनाव 2017: समाजवादी पार्टी ने 12 और उम्मीदवारों की लिस्ट को किया जारी
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी 12 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी 12 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट में सेवता से शिव कुमार गुप्ता, बक्शी का तालाब से गोमती यादव, अकबरपुर रनिया से नीरज गौर, बबीना से यशपाल यादव, फूलपूर से मंसूर आलम, प्रतापपुर से बिजमा यादव, आल्हापुर से भीम प्रसाद सोनकर, उतरौला से आरिफ अनवर हाशमी, बस्ती सदर से महेंद्र यादव, चिल्लूपार से राम भुआल निषाद, खड्डा से ब्रजेंद्र पाल सिंह, जखनिया से गरीब दास को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर और कांग्रेस 105 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।












Click it and Unblock the Notifications