सपा MLC का बड़ा बयान, 'दलित-पिछड़ों को हिंदू नहीं मानती BJP'
सुल्तानपुर। सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य सुनील यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दलित और पिछड़ों को हिंदू नहीं मानती। एक कार्यक्रम में बोलते हुए सपा एमएलसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंधविश्वासी बताया और कहा कि लोग कहते हैं मुख्यमंत्री ने नोएडा जा कर अंधविश्वास को तोड़ा है, लेकिन ऐसा नही है।

अगर मुख्यमंत्री अंधविश्वासी नही हैं तो मुख्यमंत्री बनने के बाद क्यों योगी मुख्यमंत्री आवास नहीं गए? पहले पूजापाठ और गंगाजल से क्यों आवास को धुलवाया? या तो उन्होंने पिछडे वर्ग से तालुक्क रखने वाले अखिलेश यादव के कारण आवास को शुद्ध करवाया या फिर अंधविश्वासी के चलते।
सुनील यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनावी लाभ के लिये दलितों और पिछड़ों को हिन्दू का दर्जा देती है, अभी कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र के गोरेगांव में हुई घटना ये पूरी तरह साफ हो गया है। देश का असली हिन्दू दलित और पिछड़ा है, सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है हिन्दू कोई धर्म नहीं ये एक विचारधारा है जो इस विचार धारा पर चलता है वही असली हिन्दू है।
सुनील यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार पूर्व की बसपा सरकार से ज्यादा जालिम है। आज प्रदेश के आलू किसान फसल का दाम मांगता है, और दाम न मिलने पर आलू को सड़क पर फेंकता है तो सरकार उस पर मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज रही है। बीजेपी कहती है आलू काण्ड पर दस हजार फोन सर्विलांस पर लगाये वाले मामले पर सपा एमएलसी ने कहा कि इतने फोन यदि मजनुओं के ट्रैक होते तो महिलाओं और बेटियों से छेड़खानी रुक जाती।
सरकार अपराधों में अंकुश लगाने के बजाय किसानों का उत्पीड़न कर रही है। मुख्यमंत्री से इज्जत बचाने की गुहार लगाने गयी दो बेटियों की रक्षा मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नही हुई और इज्जत के खातिर दोनो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली।












Click it and Unblock the Notifications