सपा MLC ने की नर्स से बदसलूकी, फिर जानिए क्‍या हुआ उनके साथ

मेडिकल स्‍टाफ से मारपीट करने के बाद शिक्षा विधायक मौके से फरार हो गए। लेकिन इसी बीच विधायक का समर्थक मेडिकल स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। जिसकी बाद में मेडिकल स्टाफ ने मिलकर पिटाई की।

शाहजहांपुर। सत्ता जाने के बाद भी सपा विधायकों की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां सपा एमएलसी संजय मिश्रा ने जिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की और जमकर हंगामा काटा। मेडिकल स्टाफ पिटाई से नाराज कर्मचारियों ने इसके बाद सपा एमएलसी के समर्थक की जमकर पिटाई कर दी। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को पहुंचना पड़ा। सपा एमएलसी संजय मिश्रा इससे पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। फिलहाल मेडिकल स्टाफ ने सपा विधायक के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर हड़ताल की धमकी दी है।

सपा MLC ने की नर्स से बदसलूकी, फिर जानिए क्‍या हुआ उनके साथ

घटना कोतवाली इलाके के जिला अस्पताल की है जहां एमएलसी संजय मिश्रा अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। यहां वह अपने एक मरीज से मिलने आए थे। इसके बाद वह स्टाफ नर्स पवन कुमारी और संदेश वर्मा से भिड़ गए। इतना ही नहीं एमएलसी संजय मिश्रा ने नर्स और स्टाफ के साथ मारपीट की। विधायक का आरोप है कि अस्पताल का स्टाफ मरीजों को बाहर से महंगी दवाई मंगवाता है और मोटा कमीशन लेता है। इसी बात से नाराज विधायक ने स्टाफ नर्स और कर्मचारियों से मारपीट की।

सपा MLC ने की नर्स से बदसलूकी

मेडिकल स्‍टाफ से मारपीट करने के बाद शिक्षा विधायक मौके से फरार हो गए। लेकिन इसी बीच विधायक का समर्थक मेडिकल स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। जिसकी बाद में मेडिकल स्टाफ ने मिलकर पिटाई की। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया की मौके पर एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को पहुंचकर हालात को काबू में करना पड़ा । मेडिकल स्टाफ ने धमकी दी है कि अगर सपा एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह कल से हड़ताल शुरू कर देंगे। वहीं पुलिस आरोपी एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

सपा MLC

स्टाफ नर्स पवन कुमारी ने बताया कि उनकी और संदेश वर्मा की ड्यूटी थी। अचानक सपा एमएलसी संजय मिश्रा अपने मरीज़ को देखने आए। उनका मरीज हरदोई का रहने वाला है। सपा एमएलसी संजय मिश्रा स्टाफ नर्स पवन कुमारी ओर संदेश वर्मा से बदसलूकी करने लगे। और आरोप लगाने लगे कि उसके मरीज की देख भाल ठीक नही हो रही है इसके बाद वह नौकरी से निकलवा देने की धमकी देने लगे। जब उनका विरोध किया तो सपा एमएलसी संजय मिश्रा ने अपने साथियों के साथ उनकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद वहां अस्पताल के बाहर आने लगे। इधर जब अस्पताल के और कर्मचारियों को सूचना मिली तो उन लोगों को सपा एमएलसी को अस्पताल गेट पर रोक लिया और हंगामा होने लगा।

इतने मे मौका पाकर सपा एमएलसी मौके से फरार हो गए। जिस वक्त अस्पताल स्टाफ और सपा एमएलसी संजय मिश्रा के बीच नोक झोंक हो रही थी। उस वक्त वहां पर पुलिस पहुच चुकी थी। लेकिन सपा एमएलसी ने अपनी न चलती देख कर वहां से खिसकने मे ली भलाई समझी और वहां से चले गए। सपा विधायक का एक गुर्गों अस्पताल स्टाफ और भीड़ के हत्थे चढ़ गया। सपा एमएलसी का गुरगा डाक्टरों पर पैसे लेने का आरोप लगा रहा था जिस बाद गुस्साए अस्पताल स्टाफ औद भीड़ ने उस गुर्गे को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस वहां पर मौजूद थी लेकिन उस शख्स को पीटने से पुलिस बचा नही पाई।

Samajwadi Party MLC missbehaved with nurse in Shahjahanpur

जिसके बाद कोई मशक्कत के बाद उस गुर्गे को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया और थाने भेजा। वहीं आरोपी सपा एमएलसी संजय मिश्रा का कहना है कि अस्पताल मे जमकर भ्रष्टाचार होता है। गरीब मरीजों को यहां लूटा जाता है महंगी दवाएं बाहर के लिखकर गरीबो से मंगवाई जाती है। उसका उन्होंने विरोध किया था। लेकिन उन्होंने किसी के साथ मारपीट नही की। सभी लोग गलत आरोप लगा रहे है। वहीं एसपी सिटी कमल किशोर का कहना है का सपा एमएलसी संजय मिश्रा पर स्टाफ नर्स ने मारपीट का आरोप लगया है। जिसके बाद अस्पताल मे अफरातफरी का माहौल हो गया था। अस्पताल प्रशासन की तरफ से जैसी ही तहरीर मिलती है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+