'...उन्हें मध्य प्रदेश में किए गए वादे पर कायम रहना चाहिए था', इंडिया गठबंधन पर शिवपाल का तंज

लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए एक मंच पर आए सभी विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की दो पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव कहा कि अगर वे (कांग्रेस) इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहती है और बीजेपी को हराना चाहती है तो उन्हें सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना चाहिए। तभी बीजेपी को हटाया जा सकता है।

दरअसल, मौका था समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित दो दिवसीय लोक जागरण अभियान का। यहां समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे। यहां शिवपाल सिंह यादव के 'इंडिया' गठबंधन को लेकर नर्म दिखे। शिवपाल ने कहा कि एक साथ लड़ेंगे तभी जीतेंगे। कांग्रेस अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगाएं।

Samajwadi party leader Shivpal Singh Yadav

शिवपाल ने मध्य प्रदेश का मुद्दा उठाया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं दी। इसपर शिवपाल सिंह ने कहा कि उन्हें(कांग्रेस) मध्य प्रदेश में किए गए वादे पर कायम रहना चाहिए था। तभी इंडिया गठबंधन मजबूत होगा और बीजेपी हारेगी।

Recommended Video

    '...उन्हें मध्य प्रदेश में किए गए वादे पर कायम रहना चाहिए था', इंडिया गठबंधन पर शिवपाल का तंज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+