सपा प्रवक्ता ने पीएम मोदी और अमित शाह को आतंकवादी बताया

समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह आतंकवादी हैं और दोनों ही लोकतंत्र के लिए खतरा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनाव बयानों का दौर लगातार जारी है, तमाम पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को आतंकवादी करार दिया है। राजेंद्र चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और अमित शाह आतंकवादी हैं, ये दोनों ही लोकतंत्र में दहशत पैदा कर रहे हैं और ये लोकतंत्र को दूषित कर रहे हैं। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इसका बदला लेगी और लोग इनका भी वही हाल करेंगे जो भाजपा में हुआ था।

amit shah

प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री और अमित शाह पर हमला बोलते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी में गुजरात के दो जादूगर सक्रि हो गए हैं और ये जोर-जोर से अपनी बात को बोलते हैं, उन्होंने कहा कि ये मर्यादाहीन आचरण से राजनीति में आना चाहते हैं लेकिन यूपी के लोग इसकी इजाजत नहीं देंगे। चौधरी ने कहा कि मैं मानता हूं, बौखलाहट हो सकती है, हार का डर हो सकता है, लेकिन इसका स्तर कभी भी इतना नहीं गिरना चाहिए। पीएम के भाषण पर हमलावर चौधरी ने कहा कि वो बोलते हैं कि यूपी तबाह हो गया है, ये किस आधार पर ये बातें फैला रहे हैं।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की गद्दी खतरे में है, भाजपा के नेता आरएसएस की छतरी के नीचे ही अपना ये विचार ग्रहण करते हैं और फिर उसका दुष्प्रचार करते हैं, चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेताओं की भाषा से यह साफ हो चुका है कि वह उत्तर प्रदेश में चुनाव बुरी तरह से हार रहे हैं। कांग्रेस और सपा के गठबंधन के बारे में बोलते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जबसे अखिलेश और राहुल ने साझा अभियान शुरु किया है मोदीजी बौखला गए हैं और उनकी दिल्ली की गद्दी खतरे में आ गई है। गौरतलब है कि यूपी की तमाम रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जबरदस्त हमलावर हैं।

इसे भी पढ़ें- चुनावी दौर में नेताओं ने ताक पर रखा सत्य और अहिंसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+