VIDEO: बरेली में सपा की ब्राह्मण नेता ने किया धर्म परिवर्तन, बुर्का पहनकर बताया क्यों किया ऐसा?

अपने एक वीडियो में ममता से सबा हुईं नेता ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। अखिलेश से गुहार लगाते-लगाते हार गईं इस महिला नेता ने अब योगी आदित्यनाथ को हाथ जोड़े हैं।

बरेली। यूपी के बरेली में समाजवादी पार्टी की चेयरमैन ममता पांडेय ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपना लिया है। बरेली के सिरौली नगर पंचायत की निवर्तमान सपा चेयरमैन ममता पांडेय अब सबा खान बन गईं हैं। उन्होंने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया है। इसका वीडियो ममता पांडेय ने खुद जारी किया है। वीडियो जारी होते ही इसने तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में वो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रही हैं। ममता पांडेय का आरोप है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन परिवार से तंग होकर किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग उनके पद का गलत फायदा उठा रहे थे। उनके साथ मारपीट कर रहे थे। इस वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा और इस्लाम कबूल करना पड़ा।

Samajwadi Party lady Chaiman in Bareilly change her Religion

ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से ऐसा किया है, उन पर किसी ने ऐसा करने के लिए दबाव नहीं बनाया है। उन्होंने अपना नया नाम सबा खान रख कर सिरौली से निकाय चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार से जान का खतरा है। वहीं इस मामले में ममता पांडेय उर्फ सबा खान के पति सुरेश पांडेय का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले उनकी पत्नी ममता पांडेय 30 लाख रुपए के जेवर लेकर भाग गई थीं और तब से घर नहीं आईं।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी को 21 साल हो गए हैं और 2 बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ममता के बैंक एकाउंट में करीब 40 लाख रुपए हैं। उनके पति का कहना है कि अब चुनाव आने वाले हैं। जिस वजह से राजनीतिक षड़यंत्र के तहत ये सब जाल बुना गया है। गौरतलब है कि ममता पहले भी अपने घर से भाग चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+