छह माह में अगर यूपी में चुनाव होता है तो हम और यहा की जनता खुशनसीब होंगे- अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घोसी उपचुनाव का उदाहरण भी दिया। उनका मानना है कि अगर उत्तर प्रदेश में जल्द चुनाव होते हैं तो वह सपा के हित में होंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं। यही काम करते हैं। हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर एक साल या छह माह में यहां विधानसभा चुनाव होते हैं तो यहां की जनता और हमसे ज्यादा प्रसन्नता किसी को नहीं होगी।

अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के नीतियों व रितियों से परेशान हो चुकी है। इस सरकार के झूठों वादों से जनता का विश्वास खत्म हो चुका है। जनता परिवर्तन करना चाहती है और घोसी की जीत इसी का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता, कार्यकर्ताओं व नेताओं को आगे आकर सरकार के खिलाफ खड़ा होना होगा। तभी लोकतंत्र व संविधान बचेगा।












Click it and Unblock the Notifications