पोस्टर लगाने से कोई 'प्रधानमंत्री' नहीं बनता,हमारा लक्ष्य बीजेपी को रोकना है- अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: किसी कार्यकर्ता द्वारा एक पोस्टर लगाया जाता है जिसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। इस पर खुद सपा सुप्रीमो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे कार्यकर्ता की भावना बताया है। इसके साथ ही अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना भी साधा।
पोस्टर लगाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं होता
पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केवल पोस्टर लगाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। पोस्टर तो किसी का भी लगाया जा सकता है। मैं भी किसी साथी का पोस्टर लगा सकता हूं। यदि किसी कार्यकर्ता ने पोस्टर लगाई है तो यह उसकी व्यक्तिगत भावना हो सकती है।

हमारा लक्ष्य बीजेपी को रोकना
सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमरा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को रोकना है। इसकी गलत नीतियों को रोकना है। यह उद्योगपतियों की सरकार है। गरीबों का इससे कोई लेना देना नहीं है। यह बेरोजगारी व महंगाई बढ़ाने वाली सरकार है। इसका हटना देश व समाज के हित में है।
इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हाल में उपजी तल्खी के बाद सपा दफ्तर के बाहर लगा यह बैनर चर्चा का विषय बन गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा इंडिया गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं दिये जाने से नाराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 19 अक्टूबर को बेहद तल्ख रुख अपनाया था।












Click it and Unblock the Notifications