UP MLC Election: सपा ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
लखनऊ, 20 मार्च: उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद के चुनावों को लेकर सियासी कसरत तेज हो गई है। विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी ने 35 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। दरअसल, 33 प्रत्याशी सपा के है, जबकि दो सीटें अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को उम्मीदवार उतारा है।

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट में पहले चरण के लिए 29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जबकि दूसरे चरण के छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लिस्ट जारी की है। लिस्ट जारी करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। घोषित की गई सूची में प्रथम चरण में 30 और द्वितीय चरण में 6 प्रत्याशियों के नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications