योगी के दावे पर बोले आजम खान, दंगा कराने वाले सत्ता में तो दंगा क्यों होगा

Samajwadi Party 8th state convention azam khan speech about yogi adityanath

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के आठवें राज्य अधिवेशन में पार्टी ने शीर्ष नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाने वालों से बचकर रहने को कहा तो भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अधिवेशन में रामपुर से विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की वजह ऐसे लोग रहे, जिन्होंने साथ रहने का दिखावा करते हुए दूसरी पार्टियों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि आस्तीन के सांपों ने उन्हें हराने का काम किया।

Samajwadi Party 8th state convention azam khan speech about yogi adityanath

विधानसभा चुनाव की हार पर आजम ने कहा कि समाजवादियों के साथ कुछ गैरों ने नाइंसाफी की, कुछ अपनों ने दगा किया लेकिन हम छोटे फायदे के लिए जमीर का सौदा करने वाले नहीं है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के उनके शासन में छह माह में एक भी दंगा ना होने के दावे पर आजम खान ने कहा कि हम तो कहते ही हैं कि दंगा आप ही कराते हैं। आप ही ने दंगा कराए हैं, आप ने ही रोक लिए।

Samajwadi Party 8th state convention azam khan speech about yogi adityanath

सम्मलेन में मुलायम सिंह नहीं आए। इस पर अखिलेश ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। अखिलेश ने कहा कि कई बार लोग सवाल उठाते हैं, मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि नेताजी हमारे पिता तो रहेंगे ही, उनका आशीर्वाद भी हमेशा बना रहेगा और हम समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+