यूपी के इस सैलून में आने वाले ग्राहकों का मुफ्त में जाना जा रहा है सेहत का हाल

मेरठ। यूपी के मेरठ शहर के दो सैलून में ग्राहकों की शेविंग और कटिंग के दौरान उनकी सेहत का हाल भी जाना जा रहा है। सैलून में आने वाले ग्राहकों के ब्लड प्रेशर और शुगर की इस सैलून में मुफ्त जांच की जा रही है। सैलून में आने वाले ग्राहक भी इस सुविधा का पूरा लाभ उठा रहे हैं। सैलून में आने वाले कस्टमर का पूरा रिकॉर्ड लैपटॉप में मेनटेन किया जा रहा है। इस चेकअप के लिए प्रशिक्षित टीम भी यहां उपलब्ध है।

दो सैलून में होती है ये जांच

दो सैलून में होती है ये जांच

मेरठ के मेट्रो प्लाजा के पास 'निजाम की गाइड हेयर सैलून' के नाम से दुकान है। इसी सैलून में ग्राहकों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की जा रही है। इसके अलावा लालकुर्ती में इमरान की दुकान में ये जांच की जा रही है। बता दें कि अमेरिका में करीब आठ माह पहले हुए सर्वे में दावा किया गया कि सैलून में ब्लड प्रेशर की जांच सटीक आती है। मेरठ के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने इसका गहन अध्ययन करने के बाद निजाम और इमरान के सैलून में यह जांच शुरू कराई। करीब बीस दिन पहले शुरू की गई इस सेवा में अभी तक करीब 150 कस्टमर अपना चेकअप करा चुके हैं।

अलग से रखा है कर्मचारी

अलग से रखा है कर्मचारी

सैलून में आने वाले ग्राहकों का बीपी और शुगर लेवल चेक करने के लिए एक प्रशिक्षित कर्मचारी रखा गया है। यह कर्मचारी बीपी और ब्लड शुगर चेक करने के लिए अपने उपकरण साथ लेकर पहुंचता है। इस दौरान वह सभी रिकॉर्ड अपने लैपटॉप में दर्ज करता है। इस दौरान ग्राहकों से उनकी बीड़ी सिगरेट और शराब पीने आदि की लत के बारे में भी जानकारी लेकर फीड की जा रही है।

ये है डॉक्टर का कहना

ये है डॉक्टर का कहना

हार्ट विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल का कहना है कि भागदौड़ की जिंदगी में जब कोई व्यक्ति सैलून में बाल कटवाने या शेविंग कराने के लिए आता है तो वहां वह कुछ क्षण सुकून के महसूस करता है। इस दौरान ब्लड प्रेशर की सही जांच होती है। मॉर्निंग वॉक के दौरान भी व्यक्ति तनाव मुक्त होता है लेकिन उस वक्त लंबी वॉक या दौड़ की वजह से बीपी सामान्य नहीं रहता। उनका कहना है कि वह इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+