सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर की गुंडई, टोल कर्मी को लात-घूसों से पीटा देखें VIDEO

कन्नौज। सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर की टोल टैक्स कर्मियों के साथ गुंडई साफ देखने को मिली। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि एक बड़े अधिकारी होने पर जिला प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर उल्टी कार्यवाही करते हुए टोल टैक्स कर्मियों पर ही कार्यवाही की और मौके पर खुलेआम गुंडई दिखाने वाले पंकज लाल सेल टैक्स अधिकारी खुली छूट दे दी गयी। इतना ही नहीं पुलिस और एसडीएम के पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में भी इस सेल टैक्स अधिकारी ने टोल टैक्स कर्मियों को लात और घूंसो से पीटा।

sales tax commissioner beats a toll plaza employee in Kannauj

मामला कन्नौज का है। यहां टोल टैक्स पर पहुंचे कन्नौज के सेल टैक्स के असिस्टेन्ट कमिशनर पंकज लाल को टोल कर्मी ने कार्ड दिखाने की बात कही तो उनका गुस्सा टोलटैक्स कर्मियों पर फूट पड़ा। कार्ड दिखाने के बाद जब उनको कार्ड वापस कर दिया गया तो वह टोलटैक्स कर्मियों को खींचकर मारपीट पर उतारू हो गए और खुलेआम गुंडई करते नजर आए। इतना ही नहीं काफी देर तक इसी तरह से उनकी गुंडई सीसीटीवी में कैद होती रही, जिसमें सेल टैक्स के इस अधिकारी की गुंडई के सामने टोलटैक्स कर्मचारी हाथ तक जोड़ते रहे, लेकिन उसकी गुण्डई नहीं थमी, जिसका एक-एक नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शायद इस बात की जानकारी पंकज लाल को भी नहीं थी। उन्होंने गुंडई करने के बाद खुद मौके पर एसडीएम और पुलिस को बुलवा लिया।

कर्मियों ने बताई गुंडई की दास्तान
पुलिस और एसडीएम के आते ही पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया। उल्टा टोलटैक्स कर्मियों को ही पकड़ पकड़ कर ले जाने लगी और इस दौरान सफेद कपड़े पहने पंकल लाल फिर अपनी गुंडई दिखाते हुए पुलिस द्वारा पकड़ कर ले जा रहे टोलटैक्स कर्मियों को लात घूंसों से पीटने लगा। उनका गुस्सा अभी भी ठण्डा नहीं हुआ जिसको पुलिस पकड़ कर ले जाती रही वह अपना गुस्सा उन कर्मियों पर निकालता रहा और पुलिस व उपजिलाधिकारी मूकदर्शक बने यह सब देखते रहे। जब मौके पर जाकर पीडि़त टोलटैक्स कर्मियों से इस मामले में बात की तो उन्होंने अधिकारी की गुंडई बताते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।

अनावश्यक किसी को परेशान न किया जाए
सीसीटीवी कैमरे में एक सेलटैक्स अधिकारी की गुण्डई की तस्वीरें कैद हो जाने के बाद जिले भर में हलचल पैदा हो गई। पीडि़त टोलटैक्स कर्मियों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस मामले में गुंडई दिखाने वाले सेलटैक्स के अस्सिटेन्ट कमिशनर पंकज लाल पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। हालांकि मामला तूल पकडऩे के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि यह 25 तारीख की रात की घटना है, जिसमें सूचना प्राप्त हुई थी कि तिर्वा टोल के कुछ कर्मचारियों को थाने लाया गया है और उनके साथ कुछ अभद्रता भी हुई तो इसमें तत्काल वहां के जो प्रभारी निरीक्षक हैं उनसे वार्ता की गई और यह हुआ कि अगर दोषी है तो कार्यवाही की जाए और अगर दोषी नहीं है तो अनावश्यक किसी को परेशान न किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+