आतंकी सैफुल्लाह का साथी आतिफ कानपुर से हुआ फरार

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी सैफुल्लाह अक्सर कानपुर आता था और आतिफ के पास ही रुकता था। सैफुल्ला के एनकाउंंटर के बाद से ही आतिफ फरार है।

कानपुर। लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी सैफुल्ला अक्सर कानपुर आता रहता था। जब भी वो कानपुर आता था तो वो जाजमऊ इलाके के केडीए कालोनी में रहने वाले अपने दोस्त आतिफ के पास ही रुकता था। सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद से आतिफ फरार चल रहा है।

आतंकी सैफुल्ला का साथी कानपुर से फरार

आतिफ के घर पर अब केवल उसकी मां है। आतिफ की मां किसी से भी बात नहीं कर रही है और उसने अपने घर का दरवाजा बंद कर रखा है। आतिफ के पिता की मौत हो चुकी है। जब आतिफ के पड़ोसियों से बात की गयी तो उन्होने बताया की आतिफ काफी सीधा साधा है और वो किसी से मतलब नहीं रखता था।

आतंकी सैफुल्ला का साथी कानपुर से फरार

आतिफ को जानने वाले यह मानने को तैयार नहीं है कि वह कोई गलत काम कर सकता है। ज्ञात हो कि लखनऊ में आतंकवादी सैफुल्लाह के एनकाउंटर के बाद जब एटीएस और एसटीएफ ने उसके कमरे की तलाशी ली थी। तब उनको कई फोटोग्राफ मिले थे जिसमें आतिफ की तस्वीर भी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+