6 साल की मासूम ने PM मोदी से मांगी मदद, CM योगी ने की सहायता
सहारनपुर। करीब एक साल पहले सड़क हादसे में घायल होने के बाद कोमा में गए अरूण का इलाज अब सरकारी खर्च पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से अरूण के गांव में डाक्टरों की टीम को भेजा जा रहा है। बता दें कि अरुण के इलाज के लिए उसकी 6 साल की बेटी ने चिठ्ठी लिखकर पीएम मोदी से मदद मांगी थी।

गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी अरूण फोटोग्राफी करता है। करीब एक साल पहले वह गांव मिर्जापुर से फोटोग्राफी कर वापस लौट रहा था कि एक ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक होने के चलते उसे चंडीगढ रेफर कर दिया गया था, जहां पर वह कोमा में चला गया था। परिजनों के पास आगे का उपचार कराने के लिए पैसे न होने के कारण परिजन अरूण को वापस अपने गांव लेकर आ गए थे। तीन दिन पहले अरूण की छह साल की बेटी ईशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने पापा की जान बचाने और इलाज कराए जाने की गुहार लगाई थी।
बता दें कि एक व्यक्ति ने इस पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया था। जिसके बाद शनिवार को सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट पर अपना ध्यान केंद्रित किया और जिला प्रशासन को बच्ची ईशु के पापा अरूण का उपचार कराए जाने के आदेश दिए। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि धन के अभाव के चलते इलाज में कमी नहीं आने दी जाएगी। ये भी पढ़ें- छह साल की बच्ची ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू
उन्होंने बताया कि इस बाबत सीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि गांव में डाक्टरों की टीम को भेजकर अरूण का उपचार प्रारंभ कराया जाए। यदि उसका उपचार हायर सेंटर भी कराना पड़े तो इस बाबत भी कार्रवाई की जाए। मख्यमंत्री राहत कोष से अरूण के उपचार का तमाम खर्च वहन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications