मोहल्ले की लड़की से नजायज संबंध में बाधा बन रही पत्नी को छत से फेंका, मौत!
सहारनपुर। नगर कोतवाली की नूर बस्ती में युवती से अवैध संबंधों के चलते पति ने विरोध करने वाली पत्नी की छत से फेंक कर हत्या कर दी। पिता ने आरोपी दामाद, उसके तीन भाइयों व प्रेमिका के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी मोहम्मद ताहसीन की पुत्री शबाना उर्फ शब्बो 27 वर्ष ने करीब 3 साल पूर्व नगर कोतवाली के नूर बस्ती निवासी रईस उर्फ भूरा के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके दो जुड़वा बच्चे भी हैं। शबाना को उसका पति रईस देर शाम गंभीर जख्मी हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था जहां रईस ने बताया था कि घर की सीढ़ियों से गिरने के कारण शबाना घायल हो गई है। इसी दौरान सूचना पाकर उसके मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। हालत गंभीर देखते हुए शबाना को जब परिजन बाहर ले जा रहे थे तो उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल में लाकर मॉर्चरी में रखवा दिया गया।
ताहसीन ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मोहम्मद ताहसीन का आरोप है कि दामाद रईस के नूर बस्ती की एक युवती से अवैध संबंध थे जिनका उसकी बेटी विरोध करती थी तो नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार करने वाला दामाद उसकी बेटी को मायके से पैसा न लाकर देने पर उसी युवती से शादी कर लेने की धमकी देता था और उसे बैल्टों से पीटता था। इसी के चलते साजिश के तहत दामाद ने अपने तीन भाइयों और प्रेमिका के साथ मिलकर छत से फेंक उसकी बेटी की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर राजेश चंद ने बताया कि मोहम्मद ताहसीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी रईस को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दूसरे आरोपियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications