सहारनपुर हिंसा : सात सौ से ज्यादा ठाकुरों के खिलाफ थाने में तहरीर
पिछले महीने यूपी के सहारनपुर में हुए जातीय हिंसा का भूत दबने का नाम नहीं ले रहा है। मामला शांत होने के बाद अब दलित पक्ष ठाकुरों के विरोध में स्वर मुखर करता नजर आ रहा है।
सहारनपुर। पिछले महीने यूपी के सहारनपुर में हुए जातीय हिंसा का भूत दबने का नाम नहीं ले रहा है। मामला शांत होने के बाद अब दलित पक्ष ठाकुरों के विरोध में स्वर मुखर करता नजर आ रहा है। दलित पक्ष की ओर से सात सौ से अधिक ठाकुरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। आरोपित ठाकुर पक्ष के लोगों पर दलितों के घर में तोड़फोड़ करने, आगजनी करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में विगत पांच मई और इसके बाद 23 मई को जातीय हिंसा हो गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत और दर्जनों घायल हो गए थे। इस गांव की दर्जनों महिलाएं पुलिस लाइन पहुंची थी। एसपी देहात को दिए शपथ पत्रों में गांव की रहने वाली नीता और सुशीला, संसारी, सलेलता, मुनेश और संतोष ने संयुक्त तहरीर में 300 अज्ञात ठाकुरों पर आगजनी व लूटपाट का आरोप लगाया है। अनुज कुमार ने चार को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
इसी तरह शब्बीरपुर के मनोज कुमार ने तहरीर में कई लोगों को नामजद करते हुए तथा 400 अज्ञात ठाकुरों को आरोपी बनाया है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि चारों तहरीर पांच मई को शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा में लूटपाट, आगजनी व मारपीट पर हैं। चारों तहरीर बडग़ांव थाने भेज दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications