एकसाथ कई थानों के 22 पुलिसवालों को SP ने किया लाइन हाजिर, ये थी वजह!
सहारनपुर। खनन सहित अन्य मामलों में अवैध उगाही के लिए बदनाम हो चुके थाना सरसावा, देहात कोतवाली, कुतुबशेर, बेहट, चिलकाना सहित जनपद के कई थानों में तैनात थानेदारों के खाकसार व चालकों पर कप्तान ने चाबुक चला दिया है। इस अवैध उगाही के काम में लिप्त 22 पुलिसकर्मियों को कप्तान ने लाइन हाजिर कर दिया। मगर इस सब में खास यह रहा कि इसके लिए जिम्मेदार थानेदार अभी तक कुर्सी पर ही काबिज हैं।

बड़े समय से कप्तान को कई थानों में खनन समेत अन्य कामों में अवैध उगाही की शिकायतें बराबर मिल रही थीं। कप्तान ने इसे गंभीरता से लिया और ऐसे 22 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया जिनमें थानेदारों के खाकसार करीबी माने जाने वाले पुलिसकर्मी और कई चालक भी शामिल हैं। मगर शासन के निर्देशानुसार अधिकारीगण पूर्व में यही राग अलापते रहे हैं कि किसी भी थाने के पुलिसकर्मी यदि अवैध उगाही और अनैतिक कार्यों में संलिप्त मिले तो इसके लिए सीधे-सीधे थानेदार को जिम्मेदार माना जाएगा और उस पर कार्रवाई होगी। मगर यहां खास बात यह रही कि कई थानों के ऐसे आरोपी पुलिस कर्मियों को कप्तान ने लाइन का रास्ता तो दिखा दिया मगर इन थानों के थानेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां यह भी बता दें कि अवैध उगाही में सर्वोपरि नाम थाना सरसावा, कुतुबशेर, देहात कोतवाली, चिलकाना, बेहट का लिया जाता है। मगर इस कार्रवाई में खास बात यह रही है कि इन सभी थानों के थानेदार अभी कुर्सी पर काबिज ही हैं।
कप्तान ने कहा
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि जिनके खिलाफ अवैध उगाही की शिकायतें मिली उन पर कार्रवाई की गई है और यदि कोई थानेदार इसके लिए जिम्मेदार मिलेगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई थाना सरसावा- हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर कुमार, शमीम, नीरज यादव।
थाना गंगोह- चालक कॉन्स्टेबल किरणपाल, कांस्टेबल टिंकू तोमर, विपिन कुमार।
थाना कुतुबशेर कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, प्रवीण कुमार।
थाना बेहट- रवि पवार।
कोतवाली देवबंद- राहुल त्यागी, रवि कुमार।
नगर कोतवाली- रोबिन राठी।
थाना नानौता- कांस्टेबल तरुण कुमार, संदीप तोमर।
थाना चिलकाना- कांस्टेबल नरेश यादव, गौरव भाटी।
थाना देहात कोतवाली- गौरव तोमर कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए।
कोतवाली सदर बाजार- अंकुर चौहान, इसके बारे में खास यह रहा कि इसे कोतवाली सदर बाजार से देवबंद कोतवाली के लिए स्थानांतरित किया गया था। मगर कप्तान ने इसे भी लाइन का रास्ता दिखा दिया।
थाना जनकपुरी- कांस्टेबल रवि कुमार।
कोतवाली मंडी- कांस्टेबल विनीत कुमार, पिंटू सिरोहा












Click it and Unblock the Notifications