हरियाणा की शराब में अरुणाचल प्रदेश का लेबल लगाकर बेचने जा रहे थे उत्तराखंड, यूपी में पकड़े गए

सहारनपुर। शराब तस्करों ने पुलिस और उपभोक्ताओं की आंखों में धूल झोंकने के नये-नये तरीके ईजाद किए हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने हरियाणा से लाई जा रही शराब की 630 पेटी लदे ट्रक को पकड़ा। दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। बोतलों में हरियाणा की शराब भरी थी जबकि लेबल अरुणाचल प्रदेश का चस्पा किया था। साथ ही डिस्टलरी के भी फर्जी कागजात तस्करों से बरामद हुए हैं।

 saharanpur police arrested 2 smugglers of liquor

गुरुवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कोतवाली सदर बाजार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एक सूचना पर सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली सदर बाजार प्रभारी अशोक सोलंकी व सर्विलांस सेल प्रभारी मुबारिक हसन ने टीम के साथ खलासी लाइन रेलवे क्रॉसिंग के निकट से शराब से लदा ट्रक पकड़ा। मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों शराब तस्कर जोगेंद्र पुत्र जुल्फी निवासी इस्सोपुर टील, थाना कांधला, जनपद शामली तथा यही का प्रमोद पुत्र फेरु हैं। एसपी सिटी ने यह भी जानकारी दी कि बोतलों में हरियाणा की शराब भरी थी जबकि उस पर लेबल अरुणाचल प्रदेश का चस्पा था। बरामद बोतलों में 470 पेटी क्रेजी व्हिस्की और 160 पेटी पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब भरी है। ट्रक व शराब को भी कब्जे में लिया गया है। शराब तस्करों से पंजाब के पटियाला के राजपुरा डिस्टलरी के शराब निकासी के फर्जी कागजात भी बरामद हुए हैं। आरोपित तस्करों पर शराब अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पूछताछ में पकड़े गए दोनों शराब तस्करों ने खुलासा किया कि वह हरियाणा से ट्रक में शराब लादकर बिजनौर पहुंचाते, जहां से उसे उत्तराखंड में सप्लाई किया जाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+