यूपी में पैदा हुआ भैंस का अजीबोगरीब बच्चा, दूर-दूर से देखने आए लोग

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक गांव में भैंस का अजीबो-गरीब बच्चा पैदा हुआ है। ये भैंस का बच्चा लोगों के बीच कोतूहल का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए दूर दराज के गांव के लोग पहुंच रहे हैं।

saharanpur buffalo gave birth a strange child

सहारनपुर जनपद के गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव दैदनोर निवासी पप्पन कुमार खेतीहर मजदूर है। इसी के साथ वह पशु पालन भी करता है। पशु पालन से उत्पादित दूध को अपने घरेलू प्रयोग के लिए रखने के बाद वह बेच देता है। बुधवार की सुबह पप्पन की एक भैंस ने एक बच्चे को जन्म दिया। पप्पन और उसके परिवार के अन्य लोगों ने भैंस की प्रसव क्रिया को संपन्न कराया, लेकिन पप्पन के परिजन उस समय हैरान हो गए, जब प्रसव के दौरान जब बच्चे का मुंह बाहर आने के साथ आगे के दो पैर नहीं आए।

saharanpur buffalo gave birth a strange child

परिजनों ने सोचा कि पैर सिकुडे हुए होंगे, लेकिन जब प्रसव क्रिया संपन्न हो गई तो सभी यह देखकर हतप्रभ रह गए कि बच्चा केवल दो पैरों वाला ही है। बच्चे के आगे के दो पैर न होकर पीछे के ही दो पैर हैं। सुबह होने के बाद जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो उसके घर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि भैंस ने जो बच्चा दिया है, वह पूरी पूरी तरह से स्वस्थ भी नहीं हुआ है और आगे के दो पैर न होने के कारण वह खड़ा नहीं हो पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+